मुकेश खन्ना ने 'कपिल शर्मा की दादी' को बताया अश्लील, 'मर्द औरत के कपड़े पहनकर...' अली ने की बोलती बंद

Mukesh Khanna Ali Asgar Controversy: अभिनेता मुकेश खन्ना आए दिन अपने तंज भरे बयानों को लेकर खबरों में रहते हैं। अब एक बार फिर से मुकेश खन्ना ने अली असगर के सबसे मशहूर कैरेक्टर दादी को लेकर ऐसी बात कह दी है जो ना तो अली असगर और ना ही दादी के फैंस को भा रही है। इतना ही नहीं कॉमेडियन अली असगर ने मुकेश खन्ना के विवादित बयान पर खलकर पलटवार भी कर दिया है।
अली असगर ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में तीन साल तक दादी का किरदार निभाया और फिर द कपिल शर्मा शो में नानी बनकर दर्शकों का मनोरंजन किया। आज वह भले ही कपिल शर्मा के शो में न हों, लेकिन उनका कैरेक्टर आज भी लोगों का पसंदीदा है। जब मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल में अली असगर से उनके दादी-नानी वाले किरदार को फूहड़ बताया तो अभिनेता ने अपने कैरेक्टर को डिफेंड किया।
अली असगर ने मुकेश खन्ना से कहा, "यह आपकी निजी राय हो सकती है। मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं। लोग हमेशा पूछते हैं कि वे एक लड़के को लड़की क्यों बनाते हैं। इसके पीछे कारण है। मुझे लगता है कि कोई भी मेरी जैसी दादी नहीं बन सकती। उनमें वो एनर्जी नहीं होती है।"
अली असगर ने आगे कहा, "हमारी शूटिंग का समय बहुत ही अलग-अलग होता था। हम दिन में दो एपिसोड शूट करने के बाद रात में बहुत देर से शूटिंग करते थे। इसमें मजाक और एकता होना जरूरी था, इसलिए बहुत देर हो जाती थी। अब इन सबमें अगर आप एक वरिष्ठ अभिनेत्री को दादी बनाते हैं तो उन्हें इतनी देर से शूटिंग करने में मुश्किल होगी, क्योंकि वह एक बूढ़ी महिला हैं।"
मुकेश खन्ना को अली असगर का कारण पसंद नहीं आया। उन्होंने तपाक से कहा, "यह सही कारण नहीं है। क्या हीरोइनों रात-रात भर काम नहीं करतीं?" तब अलीने कहा, "मेरा दूसरा कारण, जब हम एक लड़को को महिला बनाते हैं तो यह कोई ओरिजिनल कैरेक्टर नहीं होता है। इसलिए हम इसे बहुत क्रिएटिव बनाने के लिए फ्री होते हैं और खूब मस्ती करते हैं। चूंकि किरदार ओरिजिनल नहीं हैं इसलिए इसमें नाराज होने जैसी कोई बात नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications











