राखी सावंत को मुकेश अंबानी ने गिफ्ट की 50 करोड़ की हीरे की अंगूठी, बोलीं- मुझे अनंत राधिका की शादी न्योता मिला

Mukesh Ambani gifted a diamond ring worth Rs 50 crore to Rakhi Sawant: राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए खूब पसंद की जाती हैं। बीते दिनों वह सड़क पर बियर का गिलास सिर पर रखकर बॉबी देओल के गाने जमाल कुडू पर डांस करती नजर आ रही थीं। उससे पहले वह हीरामंडी की ड्रेस पहने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आईं। वहीं हाल ही में उनका एक एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी कहती हैं कि मुकेश अंबानी ने उन्हें 50 करोड़ की हीरे की अंगूठी गिफ्ट की है।
हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत अपने एक्स पति रितेश के साथ नजर आ रही हैं। राखी पैपराजी को अपने हाथ की भारी रिंग दिखाते हुए कहती हैं कि- ये रिंग मुझे अंबानी जी ने दी है। है ना गुड न्यूज उनके बेटे की शादी के लिए। रिहाना को उन्होंने दिया था ना परफॉर्मेंस के लिए वन थाउजेंड करोड़। तो ये तो सिर्फ मुझे मुंह दिखाई दी है। सुष्मिता सेन से भी बड़ी रिंग है मेरे पास। उनको किसने दी थी ? मेरे ख्याल से अनिल अंबानी जी दी थी। पता नहीं...लेकिन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने यह रिंग मुझे अनंत और राधिका की शादी में परफॉर्मेंस करने के लिए यह रिंग दी है। ताकी उनकी शादी में मैं रायता फैला सकूं।
बता दें कि राखी के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या दिन में भी पी ली है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- सुबह-सुबह ही इतना झूठ कैसे बोल लेते हैं लोग। तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा मुझे तो राखी की चिंता हो रही है। कितने सपने सजा रही है, लेकिन इसको क्या पता ये दिन में सपने देख रही है। बता दें कुछ लोग राखी को रितेश के साथ होने पर भी ट्रोल कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications