MTV Splitsvilla: कंटेस्टेंट्स की मार-पीट देख सनी लियोन को आया गुस्सा
[टेलीविजन] ड्रामा, रोमांस और ट्रेजेडी..इन सबको मिलाकर कुछ है तो वह है एमटीवी स्पलिट्सविला। जी हां, शो का यह सीजन कुछ ज्यादा ही ड्रामे से भरपूर है। तीन हफ्तों में जहां कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार हो गया, वहीं लड़ाई झगड़ा होने में भी वक्त नहीं लगा।

कंटेंस्टेंट्स के बीच प्यार ऐसा बढ़ा, जैसे शायद ही आपने कहीं देखा हो। कुछ के बीच काफी मजबूत बॉण्ड बन गए हैं, जबकि कई कंटेस्टेंट्स सिर्फ दो के बीच आग लगाने का काम कर रहे हैं।
जब प्यार है तो दुश्मनी भी होगी ही। जी हां, ताजा एपिसोड में आप प्यार कम और धोखेबाजी की कहानियां ज्यादा देखने वाले हैं। जहां रणविजय और सनी लियोन एक टेस्ट करवाते हैं, यह देखने के लिए किसके बीच कैसे कनेक्शन हैं।
कुमकुम भाग्य: क्या आलिया के गलती की कोई सजा है..आप ही बताएं!
इस टेस्ट में सबका पोल खोलने लगता है। चीजें गंदी तब हो जाती हैं, जब प्रिंस वेरोनिका को बताता है कि शिवम अच्छा लड़का नहीं है और जब वह टास्क कर रही थी, तो उसने गाली भी दी थी। वहीं, शिवम ने तुरंत इस बात से इंकार किया।
दोनों के बीच लड़ाई बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई। और इसी बीच रोडीज विनर प्रिंस ने शिवम को एक तमाचा जड़ दिया। जैसे ही यह सब खत्म हुआ रणविजय ने प्रिंस को माफी मांगने के लिए कहा, जबकि सनी लियोन काफी खफा हो गईं। लेकिन आश्चर्य है कि जब लड़ाई चल रही थी तो दोनों में से किसी ने भी कंटेस्टेंट्स को रोकने की कोशिश नहीं की।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











