MTV Splitsvilla 14: कशिश ठाकुर बोले- 5 लड़कों के साथ, सुनकर फूट-फूटकर रोने लगीं उर्फी जावेद

Urfi Javed

Urfi Javed Splitsvilla 14:अपने स्टाइल से फेम पाने के बाद उर्फी जावेद इन दिनों एम टीवी के लोकप्रिय शो स्पिलट्सविला 14 में नजर आ रही हैं। यहां पर भी उर्फी अपने बेबाक अंदाज को लेकर छाई हुई हैं। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो सामने आया है। जहां पर उर्फी जावेद का रोकर बुरा हाल हो रहा है। क्या फिर से उर्फी को प्यार में धोखा मिला है? क्या उर्फी का दिल टूट गया है? इस प्रोमो को देखकर कुछ ऐसा ही लग रहा है। स्पिलट्सविला 14 की सबसे बड़ी हाईलाइट उर्फी जावेद बन गई हैं।

शो को सनी लियोन और अर्जुन बिजलानी होस्ट कर रहे है। लेकिन उर्फी के आने से शो को एक अलग लेवल का जंप मिला है। उर्फी के आने से शो की टीआरपी में भी आने वाले वीक में उछाल देखने को मिल सकता है। इसकी वजह यह है कि उर्फी यहां पर अपना हर रंग दिखाती हुई दिख रही हैं। स्पिलट्सविला 14 के नए प्रोमो में उर्फी रोते हुए दिखाई दे रही हैं।

स्पिलट्सविला 14 का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद और कशिश ठाकुर एक दूसरे से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह प्रोमो शो और उर्फी के फैंस के बीच वायरल हो रहा है। उर्फी और कशिश की जोड़ी यहां पर टूटती हुई दिखाई दे रही है। फैंस के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या कशिश और उर्फी अब एक दूसरे से अलग रास्ते पर निकलने की तैयारी में हैं।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि कशिश ठाकुर से उर्फी कहती हैं कि तुमने कहा कि उर्फी इस सीजन में 4 या 5 लड़के घुमाएगी ही घुमाएगी। फिर कशिश और आगाज अख्तर के बीच बहस होती हुई दिखाई देती है। उर्फी फिर कहती हैं कि अगर मैं वाकई किसी से चिपक जाऊं तब बोलना। कशिश कहते हैं कि उर्फी और वो अलग तरह के लोग हैं। उर्फी और कशिश एक दूसरे से कहते हैं कि वह अब साथ नहीं रह सकते। इसके बाद उर्फी और कशिश दोनों रोते हुए दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X