MTV Roadies: प्रिंस नरूला है एमटीवी रोडीज़ 19 के 'गैंग लीडर' का पहला चेहरा

MTV Roadies: दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो एमटीवी रोडीज़ एक नए सीज़न के साथ 'कर्म या कांड' की एक महाकाव्य यात्रा की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शो के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है कि, एमटीवी रोडीज़ के पूर्व छात्र प्रिंस नरूला, जिन्हें पिछले सीज़न में गैंग लीडर के रूप में देखा गया था, अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे, जिससे सभी प्रशंसकों को खुशी होगी।
दरअसल प्रशंसक उन रहस्यमयी तीन चेहरों को जानने के लिए उत्साहित हैं, जो शो के होस्ट सोनू सूद ने एक वीडियो के माध्यम से बताया था। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, आखिरकार यह खुलासा हो गया है कि प्रिंस नरूला इस बार सीज़न में गैंग लीडर के रूप में शामिल होगें।
प्रिंस नरूला जो 'एमटीवी रोडीज़ एक्स2' में विजयी हुए और 'एमटीवी रोडीज़ एक्स4', 'एमटीवी रोडीज़ राइजिंग' और 'एमटीवी रोडीज़ एक्सट्रीम' में एक प्रभावशाली गैंग लीडर के रूप में अपनी जगह बनाई।
अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए, गैंग लीडर प्रिंस नरूला ने कहा, "एमटीवी रोडीज़ मेरे दूसरे घर जैसा है। मैं एक और सीजन के लिए शो का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। जबकि मैं रोडीज से भलीभांति परिचित हूँ फिर भी प्रत्येक सीज़न अपनी चुनौतियों, प्रतियोगी गतिशीलता और निश्चित रूप से ट्विस्ट और टर्न के साथ आता है। मुझे विश्वास है कि नया सीज़न, एमटीवी रोडीज़ कर्म या कांड, सोनू सूद, मेरे साथी गैंग लीडर्स और प्रतियोगियों के साथ मिलकर रोमांच का नया एक महाकाव्य लिखेगा । हमेशा की तरह वापस आने के लिए उत्साहित हूं और 'कांड' की रोलरकोस्टर राइड के लिए तैयार हूं।"
प्रिंस के साथ, देश का अग्रणी एडवेंचर रियलिटी टेलीविजन शो एमटीवी रोडीज का आगामी सीजन कांड के स्तर को और ऊंचा ले जाने के लिए तैयार है। बैसे इस बात को हर कोई जानता है कि, प्रिंस को फैंस काफी पसंद करते हैं और हमेशा उनको शो में देखना चाहते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी प्रिंस की चर्चा हर जगह होती ही रहती है।


Click it and Unblock the Notifications












