Mohan kapur Me Too: मैं 15 साल की थी तो एक्टर ने न्यूड फोटो भेजी, मैंने सुसाइड करने की कोशिश की

Recommended Video
Mohan Kapur Me Too: डिज्नी प्लस हॅाट स्टार की लोकप्रिय वेब सीरीज मिस मार्वल के साथ कई टीवी शो का सालों से हिस्सा मोहन कपूर रह चुके हैं। एक्टर मोहन कपूर विवादों के घेरे में आ गए हैं। एक लड़की ने उन पर मी टू का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि 14 साल की उम्र में उनके साथ एक्टर मोहन कपूर ने गंदी हरकत की थी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जो कि खबरों में छाया हुआ है। पीड़िता ने मी टू की पूरी स्टोरी अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए मोहन कपूर की हरकत को पूरी तरह से बयान किया है। लड़की का दावा है कि मोहन कपूर की एक्स महिला पार्टनर को इसके बारे में जानकारी थी।

महिला ने शेयर किया पोस्ट
महिला ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि 14 साल की उम्र में मैं इस शो के एक्ट्रेस की फैन थी। हमारी दोस्ती हो गई। उनके साथी मोहन कपूर से भी मेरी दोस्ती हुई। मैं अपने माता-पिता की तरह दोनों का सम्मान करती थी। मैंने दोनों से अपनी जिंदगी की परेशानियों के बारे में भी बताया था।

15 साल की थी तो मोहन कपूर ने मुझे न्यूड फोटो भेजी
लेकिन मोहन कपूर ने मेरा फायदा उठाया। महिला ने आगे लिखा है कि उन्होंने मेरे साथ फ्लर्ट करना शुरू किया, फिर मैंने उनसे बात करना बंद कर दिया। मेरी जब उम्र 15 साल की थी तो मोहन कपूर ने मुझे न्यूड फोटो भेजी।

सुसाइड की कोशिश
वह मुझसे लगातार माफी मांग रहे थे और उदास भी थे। मैंने उन्हें तब माफ कर दिया। लेकिन उन्होंने मुझे परेशान करने का सिलसिला जारी रखा। महिला अपना दर्द बयां कर कहती हैं कि मोहन कपूर मुझसे प्यार करता था। शादी करना चाहता था। वह यह चाहता था कि मैं उसके साथ बड़ी हो जाऊं।

मोहन कपूर पर मी टू का आरोप
उसने मुझसे कहा था कि मेरे साथ संबंध बनाने के लिए वह मेरे बड़े होने का इंतजार नहीं कर पा रहा था। जैसे वक्त बीतता गया यह मुझे अवसाद की तरफ लेकर गया। मैंने कई बार सुसाइड की भी कोशिश की। बता दें कि इस पोस्ट के वायरल होने के बाद महिला ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











