एम एस धोनी का खतरनाक अवतार, 'अथर्व द ओरिजिन' से करेंगे बड़ा धमाका, देखिए टीजर!

इस वक्त वेब सीरीज का दौर है और एक के बाद एक कई धमाके हम देख रहे हैं। लेकिन अब जो ऐलान हुआ है वो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक वेब सीरीज का हिस्सा बनने वाले हैँ। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी इस सीरीज में दमदार एक्शन करेंगे। बता दें कि एमएस धोनी पौराणिक विज्ञान-फाई वेब श्रृंखला अथर्व: द ओरिजिन के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने का मन बना लिया है।

हाल ही में उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है जो कि काफी शानदार है। इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस काफी खुश हैँ। इस वीडियो में, धोनी एक अघोरी के एनिमेटेड अवतार में एक युद्ध के मैदान में एक राक्षस सेना के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई देने वाले हैं।

ms dhoni, एम एस धोनी

अथर्व: द ओरिजिन एक पौराणिक विज्ञान-कथा है जो एक रहस्यमयी अघोरी की यात्रा की पड़ताल करती है। इस वक्त उनकी वेब सीरीज काफी चर्चा में चल रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि ये वेब सीरीज रिलीज होकर धमाका करने वाली है।

ऐसा पहली बार है कि कोई क्रिकेटर इस तरह के किरदार के साथ धमाका करने वाला है। धोनी के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि वो इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ।

जाहिर है कि वेब सीरीज काफी दमदार होगी। एमएस धोनी इस वक्त क्रिकेट के सभी फॉरमेट से सन्यास ले चुके हैं बस आईपीएल में ही वो नजर आएंगे। फिलहाल आप देखिए ये शानदार टीजर..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X