एमएस धोनी के फैंस के लिए बड़ी खबर, सन्यास के बाद इस दमदार वेब सीरीज का बनेंगे हिस्सा?
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जिस तरह का अहम योगदान दिया है उसको शायद ही कोई कभी भूल पाएगा। एमएस धोनी ने कुछ समय पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया था और इसके बाद उनके फैंस काफी ज्यादा नाराज हुए थे। एमएस धोनी को लेकर इस समय जो खबर सामने आ रही है वो निश्चित ही उनके चाहने वालों के लिए काफी धमाकेदार साबित होने वाली है।
पता चला है कि धोनी अब एक वेब सीरीज का हिस्सा बनने जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस सीरीज को धोनी की पत्नी साक्षी बनाने जा रही हैं और इसके प्रोड्यूसर एमएस धोनी होने वाले हैं।

इस सीरीज के बारे में साक्षी ने धोनी को सारी बातें बताई हैं। इसका मतलब साफ है कि धोनी भले ही क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं लेकिन वो किसी ना किसी तरह से अपने फैंस के दिलों में रहेंगे।
इस वेब सीरीज की बात करें तो ये पौराणिक विज्ञान पर आधारित होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद साक्षी ने एक न्यूज एजेंसी को बात करते हुए दी थी और कहा था कि ये कहानी एक पौराणिक कथा पर आधारित है लेकिन धोनी हर एक पहलू देखकर आराम से काम शुरु करने वाले हैं।
एमएस इस समय आईपीएल में बिजी हैं और वो चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन हैं। एमएस धोनी के जीवन पर एक फिल्म भी बन चुकी हैं जो कि काफी धमाकेदार साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications