बाहुबली की नेटफ्लिक्स सीरीज़ - राजमाता सिवागामी की कहानी लेकर आ रही हैं ये नई सुपरस्टार
मृणाल ठाकुर ने सुपर 30 से अपना फिल्म डेब्यू किया और फिर बाटला हाउस में नज़र आईं। दोनों ही फिल्में हिट हो चुकी हैं और अब वो अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर बढ़ चुकी है। मृणाल का अगला प्रोजेक्ट है Baahubali - Before the Beginning. नेटफ्लिक्स की ये सीरीज़ राजमाता सिवागामी की कहानी है।
यानि कि सिवागामी के माहिष्मती की राजमाता बनने से पहले का जीवन क्या था, कहां था और कैसा था। सीरीज़ में मृणाल राजमाता सिवागामी का मुख्य किरदार निभा रही हैं। ये सीरीज़, आनंद नीलकंठन की किताब The Rise of Sivagami पर बनी है।

मृणाल इस सीरीज़ का पहला सीज़न शूट कर चुकी हैं और अगले की तैयार कर रही हैं। मृणाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब आपको किसी कहानी का अंत पता चल जाए तो उसके पीछे की कहानी और बहुत पीछे का अतीत जानने की जिज्ञासा बढ़ जाती है। ये सीरीज़ उसी उत्सुकता को शांत करेगी।
वैसे मानना पड़ेगा कि ज़ी टीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य से अपने करियर की शुरूआत करने वाली मृणाल ठाकुर ने आते ही तहलका मचा दिया है। वैसे आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड की कुछ हीरोइनों से जिन्होंने टीवी से ही अपनी शुरूआत की -


Click it and Unblock the Notifications
