''मैं ऋतिक रोशन की हीरोइन हूं ये मेरे माता-पिता को पता ही नहीं था''
कुमकुम भाग्य की स्टार मृणाल ठाकुर जल्द ही सुपर 30 में ऋतिक रोशन के अपोजिट दिखाई देंगी। एक अखबार से बातचीत पर उन्होंने ऋतिक रोशन को लेकर और अपने इस डेब्यू पर पहली बार खुलासा किया है।
मृणाल ने कहा कि यह मेरे और माता-पिता के लिए बहतु बड़ी बात है कि उनकी बेटी ऋतिक रोशन के साथ फिल्म कर रही है। मेरे परिवार को तो इस बात की जानकारी नहीं थी कि मैं ऋतिक के साथ फिल्म कर रही हूं।

खबर लीक होने पर उन्हें पता चला। इतना ही नहीं कंगना रनौत की क्वीन देखने के बाद मैं विकास बहल की फैन हो गई हूं। उनके साथ सुपर 30 करना मेरे लिए सपने के पूरा होने जैसा है।बतौर कलाकार के साथ एक इंसान के तौर पर भी मुझे ऋतिक सर से काफी सीखने को मिला है। उन्होंने मुझे फिटनेस पर ध्यान देना सिखाया।
अचानक गाड़ी से उतरकर सेक्सी सुपरस्टार ने किया ऐसा डांस,VIDEO तेजी से देख रहे हैं
मैं जब भी फिल्म से जुड़े किसी विषय पर बात करने के लिए ऋतिक सर के वैनिटी वैन में जाती तो या तो वह वर्कआउट करते हुए दिखाई देते। या फिर कोई प्रेरणादायक वीडियो को देखते रहते।
मैंने ऋतिक सर से सुपर 30 के दौरान बात सीखी है वह यह कि एक्टर होने के नाते आपको अपने शरीर की पूजा करनी चाहिए। उसका सबसे अधिक ध्यान रखना चाहिए।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि ऐसे 1 नहीं बल्कि 7 सुपरस्टार हैं जिन्होंने बॅालीवुड में डेब्यू के गोल्डन मौके को पूरी तरह से खो दिया है..यहां देखिए उनकी लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications
