सड़क पर ट्रैफिक पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते दिखे Mr Faisu, हाथ जोड़कर कहने लगे- 'माफ कर दो, दो दिन पहले ही...'
Mr Faisu viral video: सोशल मीडिया पर Mr Faisu के नाम से मशहूर फैसल शेख एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इंस्टाग्राम पर 33.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले फैसल इन दिनों अपने कथित रियलिटी शो 'The 50' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका प्रीमियर 1 फरवरी 2026 को होने की बात कही जा रही है। इसी बीच मुंबई की सड़कों से जुड़ा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई की एक बिजी सड़क पर ट्रैफिक पुलिस ने फैसल शेख को रेगुलर चेकअप के दौरान रोका। क्लिप में फैसल हाथ जोड़कर पुलिस अधिकारी से रिक्वेस्ट करते नजर आते हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी यह कहते सुनाई देते हैं कि जुर्माना देना होगा।
'दो दिन पहले ही चालान भरा है'
वीडियो में फैसल खुद का पक्ष रखते हुए कहते हैं कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही जुर्माना चुका दिया है और पुलिस से रिकॉर्ड चेक करने की अपील करते हैं। इससे यह साफ नहीं हो पाया कि मामला पुराने चालान से जुड़ा था या किसी नए ट्रैफिक नियम उल्लंघन का।
सोशल मीडिया पर लोगों की राय
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने फैसल के शांत बर्ताव की तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने साफ कहा कि कानून सबके लिए समान होता है, चाहे व्यक्ति कितना भी मशहूर क्यों न हो।
'The 50' को लेकर सस्पेंस बरकरार
फैसल शेख के रियलिटी शो 'The 50' में शामिल होने को लेकर अब तक न तो खुद फैसल और न ही शो के मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल बयान जारी किया गया है। यह शो 1 फरवरी 2026 से शुरू होने वाला बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











