'बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच रोमांटिक सीक्वेंस शूट करना किसी सपने जैसा था' - शांभवी सिंह

By Filmibeat Desk

'Mr. and Mrs. Parashuram': बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच शूटिंग स्क्रीन पर भले ही बेहद खूबसूरत और जादुई दिखाई देती हो, लेकिन कलाकारों के लिए यह अपने साथ कई चुनौतियाँ भी लेकर आती है।

Mr and Mrs Parashuram

स्टार प्लस के शो 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' के कलाकार नील भट्ट और शांभवी सिंह के लिए हाल ही में मनाली में हुआ शूटिंग शेड्यूल एक ऐसा अनोखा अनुभव साबित हुआ, जो किसी बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म की कहानी जैसा महसूस हुआ।

Also Read
'मेरा हाथ पकड़ते थे और..' संजय दत्त को लेकर मशहूर एक्ट्रेस का खुलासा, सेट पर होता था ऐसा हाल!
'मेरा हाथ पकड़ते थे और..' संजय दत्त को लेकर मशहूर एक्ट्रेस का खुलासा, सेट पर होता था ऐसा हाल!

हाल ही में शो की टीम एक महत्वपूर्ण और हाई-वोल्टेज ट्रैक की शूटिंग के लिए मनाली पहुँची थी। कल्ट फिल्म 'रोजा' से प्रेरित आगामी एपिसोड्स में परशुराम के अपहरण की कहानी दिखाई जाएगी, जिसके बाद दर्शकों के मन में यह सवाल बना रहेगा कि वे कैसे वापस लौटेंगे और आखिर उनकी मदद कौन करेगा। इस रोमांचक और एक्शन से भरपूर कहानी के बीच कुछ बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाले रोमांटिक दृश्यों की भी शूटिंग की गई, जिन्होंने पूरे शेड्यूल को और भी खास बना दिया।

अपने अनुभव को साझा करते हुए, शांभवी सिंह ने कहा, "मनाली शेड्यूल का मेरा सबसे पसंदीदा पल बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच शिफॉन की साड़ी में एक रोमांटिक सीक्वेंस की शूटिंग करना था। ऐसा लग रहा था, मानो मैं उन क्लासिक बॉलीवुड प्रेम कहानियों का हिस्सा बन गई हूँ, जिन्हें देखकर हम बड़े हुए हैं। स्क्रीन पर यह दृश्य जितना जादुई दिखाई देगा, उतनी ही मुश्किल इसकी शूटिंग थी, क्योंकि वहाँ का तापमान बेहद ठंडा था। यह पहली बार था, जब मैंने बर्फबारी को इतने करीब से देखा और यह अनुभव मेरे लिए बेहद खास और अविस्मरणीय रहा। हमारी यूनिट के कई सदस्य भी पहली बार बर्फ देख रहे थे, इसलिए सेट पर एक अलग ही उत्साह का माहौल था। हालाँकि, कड़ाके की ठंड की वजह से मैं बीमार भी पड़ गई, क्योंकि हम मुंबई के मौसम के आदी हैं, लेकिन उस खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग करने का अनुभव और उसका रोमांच हर मुश्किल को आसान बना देता था।"

अपने अनुभव को साझा करते हुए, अभिनेता नील भट्ट ने कहा, "मनाली शेड्यूल की सबसे यादगार बातों में से एक बर्फ से ढके पथरीले इलाके में एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करना था। वहाँ की चट्टानें बेहद फिसलन भरी थीं और कई बार दौड़ते हुए तथा एक्शन सीन करते समय मेरा संतुलन बिगड़ते-बिगड़ते बचा। इस वजह से यह सीक्वेंस निश्चित रूप से और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था, लेकिन उतना ही रोमांचक भी था। शूटिंग के अलावा हमने आसपास की खूबसूरत जगहों को भी खूब एक्सप्लोर किया। सिस्सू के मनमोहक झरनों को देखा, रोहतांग पास की यात्रा की और स्थानीय स्ट्रीट फूड का भी आनंद लिया। पूरा अनुभव ऐसा लग रहा था, मानो हम काम नहीं, बल्कि अपने पूरे 'परशुराम' परिवार के साथ छुट्टियाँ मना रहे हों।"

देखिए 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम', हर दिन शाम 7 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर।

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X