शेखर से मिलकर पुरानी यादें ताजा हो उठीः विनय पाठक

pappu cant dance saala
बॉलीवुड के अभिनेता और कुछ टीवी शो में एंकर रह चुके शेखर सुमन इन दिनों टीवी पर अपने शो 'मूवर्स एंड शेकर्स' को लेकर छाए हुए हैं। उनके इस शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके एक्टर विनय पाठक का कहना है कि शेखर से मिलकर उनकी बहुत सी यादें ताजा हो गईं।

यादों को कुरेदते हुए विनय का कहना है कि 'काफी समय पहले हम एक कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो' में साथ काम किया है। वहां शेखर ने मेरे, रणवीर शौरी, सुरेश मेनन, पूर्वी जोशी के साथ कार्यक्रम में काफी समय बिताया। हम उस समय काफी धमाल मचाया करते थे।

शेखर ने उस शो के दौरान काफी सहयोग किया और उन्होंने खासे उत्साह और आनंद के साथ कार्यक्रम में काम भी किया। विनय ने ये सारी बाते उस शो के दौरान ही कहीं।

विनय 2011 में फिल्म 'पप्पू कांट डांस साला', 'चलो दिल्ली', 'भेजा फ्राई 2' और 'तेरे मेरे फेरे' फिल्म में नजर आए थे। फिलहाल वो दीपा मेहता की फिल्म 'मिडनाइट चिल्ड्रेन' और 'मैक्सिमम' में व्यस्त हैं। विनय एक अच्छे थियेटर आर्टिस्ट भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X