नए साल पर मंदिर में पूजा करती दिखीं मौनी रॉय तो लोग बोले- हम अभी भी नहीं भूले 31 की शाम का वो VIDEO...

Mouni Roy

Mouni Roy Worship God on new year: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वह अपने फोटोशूट को लेकर चर्चाओं में आ जाती हैं तो कभी वह अपने वेकेशन फोटोज की वजह से। वहीं हाल ही में मौनी रॉय का 31 दिसंबर की शाम में की गई पार्टी का वीडियो खास चर्चाओं में है।

मंदिर में पूजा करती दिखीं मौनी रॉय
टीवी सीरियल नागिन से फेमस हुईं मौनी रॉय ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर मंदिर से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय पहले तो शिव की तस्वीर शेयर करती हैं वहीं दूसरी तस्वीर वह हनुमान जी की तस्वीर शेयर करती हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि मौनी हनुमान बाबा के सामने हाथ जोड़ पूजा करती दिख रही हैं।

मौनी की मंदिर की तस्वीरें देख यूजर्स ने किया ऐसा कमेंट
बता दें कि मौनी रॉय की इन तस्वीरों को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जी हां, जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए- मौनी अब इससे क्या होगा हम तो अभी भी तुम्हारा 31 की शाम का वो वीडियो नहीं भूल पा रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मैं दारू पीती हूं तो मंदिर भी तो जाती हूं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- हद हो गई अब तो सब पर से विश्वास ही उठता जा रहा है।

31 दिसंबर की शाम हुई थी ये घटना
आपको बता दें कि 31 दिसंबर की शाम मुंबई के रेस्टोरेंट में मौनी रॉय अपने पति और दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थीं, लेकिन जैसे ही मौनी रॉय घर के लिए निकलती हैं वह अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाती हैं। नशे में धुत्त मौनी रॉय को उनके पति संभालते हुए दिखते हैं, लेकिन इतने में ही मौनी के पैर लड़खड़ा जाते हैं और वह सड़क पर गिर जाती हैं। इस वीडियो को देख लोग तो हैरान ही रह गए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X