#Naagin2..एक टिकट में 'दो' मज़े..मौनी रॉय का सरप्राइज़!

By Shivani Verma

टेलिवीज़न की सबसे चहेती एक्ट्रेस मौनी रॉय का लोग काफी समय से टीवी सीरियल में वापसी करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जब नागिन सीरियल बंद हुआ था तो मौनी के फैन्स काफी मायूस हो गए थे। लेकिन जैसे ही खबर आई कि नागिन का सीज़न 2 भी जल्द आपके सामने आने वाला है, तो लोग काफी खुश हुए।

Mouni Roy

और जब उन्हें ये पता चला कि मौनी एक बार फिर इस सीज़न में दिखाई देंगी, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। मौनी रॉय अपने फैन्स के लिए एक सरप्राइज़ लेकर आई हैं।

ये सरप्राइज़ भी कोई ऐसा वैसा नहीं है..बल्कि काफी इंट्रस्टिंग हैं। जी हां..सरप्राइज़ ये है कि मौनी आपको नागिन के सीज़न 2 में डबल रोल में दिखाई दे सकती हैं।

#BiggBoss..कभी रोमांस तो कभी गालियों की बौछार...यूं हीं नहीं है कॉन्ट्रोवर्शियल शो!

आपको बता दें कि नागिन के पहले सीज़न में अर्जुन बिजलानी ने भी पिता और बेटे का डबल रोल निभाया था। बस, अब इसी राह पर चल पड़ेंगी मौनी रॉय भी।

मौनी इसमें न सिर्फ शिवन्या का रोल निभाएंगी बल्कि शिवन्या की बेटी शिवांगी का रोल भी निभाएंगी। इस सीज़न में सुधा चंद्रन और अदा खान भी नज़र आएंगी।

Ooo..तो इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं करिश्मा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड!

आपको बता दें नागिन' नवंबर 2015 में शुरू हुआ था जो इस साल जून तक चला। 'नागिन' की टीआरपी हमेशा से हाई रही। इसकी निर्माता एकता कपूर थी। मौनी इसके पहले एंड टीवी के डांस रिएलिटी शो 'सो यू थिंक यू केन डांस' की होस्ट भी रह चुकी हैं।

नागिन सीजन 2 को और भी ज्यादा भव्यता के साथ बनाया जाएगा। धारावाहिक से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बजट बढ़ाया जाएगा ताकि स्पेशल इफेक्ट्स ज्यादा वास्तविक लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X