तगड़ा Rumor:..सलमान नहीं अक्षय के साथ सुपरस्टार टीवी एक्ट्रेस डेब्यू..

ऐसी खबर है कि नागिन फेम मौनी रॅाय अब सलमान खान नहीं बल्कि अक्षय कुमार के साथ अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

By Prachi Dixit

कई दिनों से चर्चा चल रही है कि नागिन 2 फेम मौनी रॅाय जल्द ही सलमान खान की फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं। लेकिन अब इस पूरी कहानी में अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है।

अक्षय कुमार अधिकतर फिल्मों में नई एक्ट्रेस ही दिखाई देती हैं। इस साल रिलीज होने वाली टॅायलेट एक प्रेम कथा में भी भूमि पेडेकर उनके अपोजिट हैं।

OUCH.. जब सूरज बड़जात्या ने इस एक्टर से कहा.. 'NUDE' सीन करना पड़ेगा..

दूसरी तरफ पैडमेन में उन्होंने राधिका आप्टे को चुना है। इसी फेहरिस्त में अब मौनी रॅाय का नाम भी शामिल हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार मौनी निर्देशक रीमा कागती की फिल्म गोल्ड की हीरोइन हो सकती हैं।

akshay kumar,mouni roy

यह फिल्म भारतीय हॅाकी टीम के कोच बलवीर सिंह की बायोपिक है। यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी। बलवीर सिंह मे भारत को 1948,1952 और 1956 में गोल्ड मेडल दिलाए थे।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस कहानी के केंद्र में अक्षय कुमार होंगे। बेबी में अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में दिखाई दी कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस मधुरिमा तुली की तरह मौनी भी अक्षय के अपोजिट छोटे से किरदार में दिखाई दे सकती हैं।

हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बहरहाल,टीवी से फिल्मों की तरफ अपना कदम बढ़ाने वाली सुपरस्टार एक्ट्रेस के लिए फिल्मों का सफर आसान नहीं रहा है।

यहां देखिए उन टीवी स्टार की एक्ट्रेस की लिस्ट जिनके लिए फिल्मों में स्टारडम हासिल करना आसान नहीं रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X