डांस और ब्यूटी का डबल डोज़ झलक दिखलाजा 9 ..एक और नई एंट्री!
मौनी रॉय अपने फैंस के लिए हमेशा कोई न कोई गुड न्यूज़ लाती ही रहती हैं। जैसा कि आप सब जानते हैं कि कलर्स पर मौनी एक बार फिर नागिन सीरियल के पार्ट 2 में दिखाई देंगी। अब हम आपको एक ऐसी खबर बताएंगे जो मौनी के फैंस के लिए डबल गुड न्यूज़ साबित होगी। एक गुड न्यूज़ मौनी के नागिन सीरियल शुरू होने की खबर से आपको मिल ही चुकी है।

दूसरी गुड न्यूज़ ये है कि मौनी आपको झलक दिखलाजा के सीज़न 9 में भी दिखाई देंगी। यही नहीं...इसी के साथ आपको पहले से ही पता हे कि अर्जुन बिजलानी भी इस शो में दिखाई देंगे। यानि एक बार फिर अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय आपको एक साथ दिखाई देंगे। आपको बता दें कि ये शो 30 जुलाई को ऑनएयर होगा।
बंद हो जाएगा कृष्णा का शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ', ये सीरियल करेगा रिप्लेस!
इस सीज़न में मेरी आशिकी तुम से ही है फेम एक्टर शक्ति अरोड़ा, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना, नूरा फतेही, नागिन सीरियल के रितिक उर्फ अर्जुन बिजलानी, 24 इंडिया सीज़न 2 एक्ट्रेस सुरविन चावला, टीवी की फेवरेट बहु स्वरा उर्फ हेली शाह इस शो में आपको नज़र आने वाली हैं।
इसी के साथ जीटीवी के शो टशन ए इश्क के चॉकलेटी ब्वॉय सिद्धार्थ गुप्ता, कॉमेडियन गौरव गेरा (जो आपको चुटकी के किरदार में नज़र आएंगे), सलमान युसुफ, शांतनु महेश्वरी, डांसिंग ट्विंस प्रियंका और पूनम शाह, हरपाल सिंह भी इस लिस्ट में हैं। माना जा रहा है कि इस बार का सीज़न बाकी सीज़न से काफी हटके होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications