Mouni Roy Divorce: मौनी रॉय की इन हरकतों से परेशान हुए पति सूरज नांबियार! 5 साल भी नहीं चल पाई शादी?

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce: टेलीविजन की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार मौनी रॉय एक्टिंग से ज्यादा फिटनेस, फैशन, वेकेशन और पार्टी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया कुछ दिल तोड़ देने वाली कयासबाजी शुरू हो गई है।

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce

टूटने के कागार पर मौरी रॉय सूरज नांबियार की शादी?

मौनी रॉय यूं तो अपनी पर्सनल लाइफ को कम ही एक्सपोज करना पसंद करती है लेकिन इस बार सोशल मीडिया यूजर्स के हाथ कुछ ऐसा सबूत लग गए हैं जिसके कारण मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार की शादी में खटास की खबरें आना शुरू हो गई हैं।

इंस्टाग्राम पर नहीं कर रहे फॉलो

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट की माने तो मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में खटास आ रही है। दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी एक खराब फेज में आ चुकी है और दोनों में पिछले कुछ समय से अनबन जारी है। इसके साथ ही जब कुछ यूजर्स ने दोनों का इंस्टाग्राम चेक किया तो पता चला की दोनों इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं।

मौनी रॉय सूरज नांबियार के रिएक्शन का इंतजार

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सूरज के साथ भी अपने फेस्टिवल, वेकेशन और खास पलों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में ये डिजिटल दूरी इस कपल के फैंस को काफी खल रही है। हालांकि आपको बता दें कि मौनी रॉय या सूरज नांबियार की ओर से इस खबरों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन फैंस का मानना है ऐसे में चुप्पी साधना इस खबरों पर मुहर लगाने का काम करता दिख रहा है।

साल पर पहले तक सूरज की दीवानी दिखती थी मौनी

करीब साल पर पहले तक मौनी रॉय सूरज नांबियार को लेकर काफी रोमांटिक पोस्ट और काम पर दूरी के दौरान उन्हें मिस करने वाले पोस्ट करती रहती थी। ऐसे में फैंस को सोशल मीडिया पर ये डिस्टेंस निगेटिव अलर्ट देने का काम कर रहा है।

मौनी रॉय को कई बार मुंबई और वेकेशन पर भी स्पॉट किया गया, इस दौरान भी अपनी सहेलियों के साथ ही दिखाई देती हैं। ऐसे में गॉसिप ये भी है दोनों में कंपैटेबिलिटी इश्यूज है मौनी जहां मस्त मौलाा दोस्तों के साथ टाइम स्पेड करना पसंद करती है तो वहीं सूरज थोड़े इंट्रोवर्ट और बिजनेस, फैमिली पर फोकस करने वाले शख्स हैं।

2022 में मौनी रॉय सूरज ने रचाई थी शादी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। कपल ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में ग्रैंड वेडिंग की थी जिसकी एक एक डिटेल चर्चा का विषय रही थी। शादी में दोनों के धर्मो का सम्मान करते हुए पहले मलयाली रीति-रिवाजों और फिर बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी की थी।

फैंस कर रहे हैं शादी बचने की दुआएं

अब इस खबरों पर विराम तभी लगेगा जब मौनी रॉय या फिर सूरज की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया सामने आएगी। हालांकि सोशल मीडिया पर इस कपल के फैंस इनकी शादी में फेयरीटेल मूमेंट्स की वापसी और सब कुछ ठीक हो जाने की दुआएं कर रहे हैं।

Read more about: mouni roy suraj nambiar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X