गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पा रही है ये टॉप एक्ट्रेस, बिकिनी पर पहनी दुपट्टे की स्कर्ट... तस्वीरें वायरल

Mouni Roy Sexy Photos: टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों पति और दोस्तों के साथ विदेश में वेकेशन मना रही हैं। मौनी ने Spain से अपनी बिकिनी फोटोज भी शेयर किया है। उनकी फोटोज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
मौनी रॉय भले ही पर्दे से अभी दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस वेकेशन मूड एन्जॉय कर रही हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मौनी रॉय बाली में वेकेशन मनाने के बाद अब पति सूरज नांबियार संग स्पेन के मजे लेती नजर आ रही हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी तस्वीरें बोल रही हैं। सोमवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम छुट्टियों की एक झलक साझा की, जिसमें वह बिकिनी पहने नजर आ रही हैं।
ये कपल स्पेन के खूबसूरत शहर इबिजा में हैं। जहां दोनों बीच साइड के मजे लेते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस बिकिनी टॉप के साथ प्रिटेंड नॉटिड रैपरॉन स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। इस लुक को उन्होंने खुले बाल और ब्लैक सनग्लास के साथ पूरा किया है।
इस फोटो में मौनी रॉय पति सूरज नांबियार के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय ने ब्लैक पोलका डॉट्स वाली शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। तो वहीं, सूरज नांबियार ब्लू निकर और व्हाइट शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं।
मौनी रॉय को जल्द 'ब्लैकआउट' मूवी में देखा जाएगा। काफी समय बाद एक्ट्रेस किसी फिल्म में नजर आएंगी। आखिरी बार उन्हें वेब सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली में देखा गया था। इससे पहले फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन में नजर आई थी।


Click it and Unblock the Notifications