'मैं डर से कांप रही थी..' 21 साल की उम्र में मौनी रॉय के साथ शख्स ने की थी घटिया हरकत, खुला राज

Mouni Roy Misbehaved Story: अभिनेत्री मौनी रॉय का सफर शानदार रहा है। टीवी से शुरुआत करने वाली इस हसीना को लेकर अक्सर चर्चा होती है। वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी बनती हैं। हाल ही में उनसे कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होने एक अनुभव साझा किया है।
मौनी रॉय का कहना है कि उनके साथ काफी कास्टिंग काउच की घटना तो नहीं हुई लेकिन एक बार शख्स ने काफी घटिया हरकत की थी जिसने उनको अंदर तक हिलाकर रख दिया था। मौनी रॉय का कहना है कि वो उस उनकी उम्र मह 21-22 साल की थी। अभिनेत्री का ये बयान अब चर्चा में है।
क्या बोलीं मौनी रॉय?
कास्टिंग काउच के सवाल पर उनको अपने साथ हुई एक बदतमीजी की घटना याद आ गई थी। टीवी की इस नागिन ने कहा , "मेरे साथ कास्टिंग काउच नहीं बल्कि बदतमीजी हुई थी। इस दौरान मेरी उम्र मेरी करीब 21-22 साल की रही होगी और में एक ऑफिस में स्क्रिप्ट के लिए गई थी। इस स्क्रिप्ट के मुताबिक एक सीन था जिसमें लड़की स्विमिंग पूल में गिरती है और अपना होश को देती है। इसके बाद उस बेहोश लड़की को हीरो बाहर निकालता है। बाहर निकालकर वो अपने मुंह से उसको सांस देता है और हीरोइन को होश आ जाता है।
इतना कहना हुआ उस आदमी ने सच में मेरा मुंह पकड़ा और ऐसा कुछ करने की कोशिश की। मुझे कुछ समझ नहीं आया और मैं वहां से भागी, मैं डर के मारे कांप रही थी।'' मौनी रॉय के उस खुलासे ने फैंस को भी हैरान कर दिया है। अपने अभिनय के साथ साथ लुक्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली मौनी काफी बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं।
उनके इंस्टाग्राम को आप खंगालेंगे तो आपको एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियोज मिलेंगे। फिल्म केजीएफ में अपने आइटम नंबर के लिए उनके आज भी याद किया जाता है और काफी पसंद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











