..................... mouni roy recalls the time when she gained 30 kg weight, said- I thought my life was over - Hindi Filmibeat

3 महीने में 30 किलो वजन बढ़ने की वजह से डिप्रेशन में आ गई थीं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे लगा मेरा जीवन खत्म हो गया

mouni roy

Mouni Roy Gained 30 KG Weight: टीवी की मानी मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी खूबसूरती और अपने बेहतरीन लुक्स के लिए जानी जाती हैं। वह जब भी कोई तस्वीर शेयर करती हैं। वह सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो जाती है। हर कोई मौनी के कर्वी फिगर की तारीफ करता है। यहां तक की लोग उनसे पूछते हैं कि आखिर कैसे उन्होंने अपनी पर्सनालिटी को इतना इंप्रेसिव मनाया है।

लेकिन बता दें कि मौनी की भी हमेशा से अच्छी पर्सनालिटी नहीं रही है। उन्होंने जिम में घंटों पसीना बहाकर और डाइट कंट्रोल करके अपनी पर्सनालिटी को अट्रैक्टिव बनाया है, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह भी बढ़ते वजह का दर्द झेल चुकी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि शो शुरू करने से ठीक पहने उनका 30 किलो वजन बढ़ गया था। मौनी ने कहा कि वह सोच में पड़ गई थीं कि इतने वजन को कम कैसे किया जाए।

बॉलीवुड बबल के साथ हुए एक इंटरव्यू में मौनी ने कहा कि मैंने खाना कम खाकर भी देख लिया था, लेकिन रिजल्ट यह था कि मैं बीमार पड़ गई थी। लगभग 7 से 8 साल पहले मैंने बहुत दवाइयां खाई हैं। मुझे L4, L5 स्लिप डिस्क डीजनरेशन और कैल्शियम स्टोन हो गया था। उस समय मैं 3 महीने तक बेड रेस्ट पर थी, लेकिन उन तीन महीनों में मेरा वजह 30 किलो बढ़ गया था।

यह देखकर मुझे लगने लगा था कि मेरा जीवन खत्म हो गया। हालांकि उस समय मुझे किसी ने देखा नहीं था। मैं उस समय इतनी लाइमलाइट में नहीं थी, लेकिन मैं ये सोचती थी कि कैसे मैं वजन कम करूं। तब मैंने अपनी दवाइयां बंद कर दीं और खाना और पानी को भी कम किया। अपनी डाइट को कम लेना शुरू कर दिया, लेकिन बाद में मुझे लगा कि यह सही तरीका नहीं है। मैंने तो 2 से 4 दिन तो जूस पीकर गुजारे थे उस समय मुझे बहुत चिड़चिड़ापन होने लगा था। मैं थक चुकी थी फिर मैंने कहा कि नहीं मुझे अब मेरा खाना चाहिए।

मौनी ने आगे कहा कि उनके साथ दिक्कत यह थी कि वह खाना अधिक खाती थीं, वह दो से तीन लोगों का खाना खा सकती हैं। इसके बाद वह न्यूट्रिशनिस्ट के पास गईं तब उन्होंने मेरी वजन कम करने में मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X