कान्स फिल्म फेस्टिवल में Mouni Roy का हो रहा है ऐसा हाल, इस वजह से रेड कार्पेट पर दिखाएंगी जलवा

Mouni Roy

Mouni Roy Cannes Debut: मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। एक टेलीविजन एक्ट्रेस के रूप में अपने सफर की शुरुआत से लेकर 'ब्रह्मास्त्र' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में एक्टिंग करने तक, एक्ट्रेस ने हमेशा अपना टैलेंट साबित किया है और खुद की पहचान बनाई है।

मौनी का कान्स में डेब्यू

मौनी अपने करियर में एक-एक करके सितारे जोड़े जा रही हैं। अब एक्ट्रेस के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। डीवा कान्स फिल्म फेस्टिवल के बड़े रेड कार्पेट पर इस साल अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जी हां, मौनी एक ऐसी भारतीय सेलिब्रिटी हैं जो इस साल कान्स में अपनी शुरुआत करेंगी।

इस वजह से जा रहीं कान्स

ANI के साथ अपने एक्साइटमेंट को शेयर करते हुए, मौनी रॉय ने शेयर किया, "प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शुरुआत की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। कान्स में लेंसकार्ट का प्रतिनिधित्व करना और क्रिएटिविटी के इस फेस्टिवल का हिस्सा बनना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।" इसके अलावा, ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस ने शेयर किया कि वह इस अवसर के लिए आभारी हैं और इस वैश्विक मंच पर सिनेमा के लिए अपनी अनूठी शैली और जुनून दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।

इस साल कई सितारों ने किया डेब्यू

76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय हस्तियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ फैशन पेश किया है और अपने असाधारण लुक से भारत को गौरवान्वित किया है। ऐश्वर्या राय बच्चन, सारा अली खान, उर्वशी रौतेला, मृणाल ठाकुर, ईशा गुप्ता, और मानुषी छिल्लर जैसी भारतीय हस्तियों ने भी इस साल 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की और अपने शानदार लुक से सबको चौंका दिया। बिग बॉस 11 फेम-हरियाणवी सनसनी सपना चौधरी और शार्क टैंक इंडिया के जज-बिजनेसमैन अमन गुप्ता और उनकी पत्नी प्रिया डागर ने भी इस साल कान्स में अपनी शुरुआत की।

मौनी का करियर

आपको बता दें, मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत में टीवी की दुनिया में काम किया था। यहां उन्होंने कई फेसस शोज में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। एक्ट्रेस ने टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कस्तूरी, देवों के देव...महादेव और नागिन जैसे कुछ शो में अपने अभिनय कौशल को साबित किया और बहुत पहचान हासिल की। उन्होंने नच बलिए 6, झलक दिखला जा 7 और जरा नचके दिखा जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया है। मौनी रॉय को आखिरी बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था और उन्होंने फिल्म में जूनून की भूमिका निभाई थी।

Read more about: mouni roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X