जब सलमान का दिल अटकता है तो ऐसे ही होता है....दबंग 3 में भी हुईं FINAL
Recommended Video

कहते हैं कि सलमान खान का दिल जिस पर आ जाए उसकी किस्मत भी एकदम चुटकी बजाकर खुल जाती है। मौनी रॉय के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सलमान खान का दिल उन पर ऐसा अटका है कि हटने का नाम ही नहीं ले रहा है।
पहले सलमान के कहने पर, मौनी रॉय, अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में फाइनल हुईं। फिर खबर थी कि उन्हें सलमान की फिल्म में आयुष शर्मा के साथ लॉन्च किया जाएगा।

मौनी रॉय को करण जौहर की रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र में भी फाइनल किया जा चुका है और अब खबर है कि दबंग 3 के लिए भी मौनी रॉय के नाम की चर्चा ज़ोरों शोरों से है।
दिलचस्प ये भी है कि मौनी ने अपना करियर पुलकित सम्राट के साथ शुरू किया था जो खुद सलमान के काफी करीबी हैं। सलमान की बहन को तलाक देने के बाद भी।
बहरहाल, मौनी रॉय के लिए फिल्मों के दरवाज़े खुल चुके हैं। उम्मीद है कि उनकी पारी सक्सेसफुल हो। मिलिए टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाली हीरोइनों से -


Click it and Unblock the Notifications