IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौनी रॉय का लुक....उफ्फ...!!!
IIFA अवॉर्ड्स का बेसब्री से इंतज़ार अब खत्म हो गया है। जी हां..आप जिस दिन का इंतज़ार कर रहे थे वो आ चुका है। कल यानी 23 जून को IIFA की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविज़न की भी जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया।
[PICS: ये हैं आने वाले टीवी सुपरस्टार्स.. जरा इनसे भी मिल लें!]
इस दौरान नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय एक बार फिर अपने जलवे बिखेरने में कामयाब रही। वहीं एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट एलि अवरल भी बेहद ग्लैमरस लुक में नज़र आईं।

एक तरफ जहां रेड-ब्लैक जंप सूट पहने मौनी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, तो वहीं एलि फ्लॉवर प्रिंट ड्रेस पहने गज़ब ढा रही थीं।
आपको बता दें कि ये दोनों एक्ट्रेस आईफा में परफॉर्म भी करने वाली हैं। वहीं मनीष पॉल, अर्जुन बिजलानी और मुक्ति मोहन आइफा में नज़र आएंगे। बताया जा रहा है कि इस शो को होस्ट मनीष पॉल करेंगे।
इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारे भी परफॉर्म करेंगे, जिसमें सलमान खान, दिपिका पादूकोन, रितिक रौशन के साथ अन्य कई सितारे शामिल होंगे।
17वां आईफा पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन 23 से 26 जून तक है। इसका टारगेट हर वर्ष की तरह विदेशी गंतव्य तक भारतीय सिनेमा का जादू बिखेरना है।
गौरतलब है कि ये समारोह स्पेन की राजधानी मेड्रिड में आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए कई सितारे वहां पहुंच चुके हैं। इनमें से कई सितारे 5 स्टार होटल्स में रुके हुए हैं।
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











