गुस्से में भड़कीं मौनी रॉय..बीच में छोड़ा प्रोग्राम!
टेलिवीज़न एक्ट्रेस मौनी रॉय के तो आप सभी दिवाने हैं। जल्द ही उनका सीरियल नागिन 2 आपके सामने आने वाला है। जिसके लिए काफी लोग एक्साइटेड हैं। हाल ही में नागिन का लॉन्च हुआ है, जिसमें सीरियल की टीम पहुंची। ऑफ व्हाइट ड्रेस पहने मौनी रॉय इस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थीं।

लेकिन इस दौरान मौनी का मूड काफी अपसेट भी हुआ। दरअसल, हुआ यूं कि मौनी रॉय इस मौके पर भड़क कर उठीं और वहां से चली गईं। क्योंकि मौनी से इस मौके पर उनके लिप जॉब के बारे में सवाल कर लिया गया।
टीवी की लेडी दबंग..एक बार फिर पड़ी प्यार में..कर रही हैं इन्हें डेट!
जब मीडिया ने उनसे उनके लिप जॉब के बारे में सवाल कर लिया तब वो गुस्से में ये कहती हुई चली गईं कि मेरी इंस्टाग्राम की तस्वीरें देख लें।
साथ ही वो भी ये भी बोलीं कि इस तरह के सवाल आप पूछ भी कैसे सकते हैं। इसी के साथ ऐसे सवालों को लेकर मौनी ने ऑर्गनाइज़र को भी शिकायत की है। इन सबके बाद मौनी ने ट्वीट कर लिखा "Rise above the negativity of others. Stay positive always."
गौरतलब है कि 8 अक्टूबर को इसका पहला एपिसोड आपकी सारी एक्साइटमेंट दूर करने के लिए आ रहा है। नागिन के पहले सीज़न ने लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया था।
टीआरपी की लिस्ट में ये सीरियल काफी टॉप पर रहा था। रितिक और शिवन्या उर्फ मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की जोड़ी को इसमें काफी पसंद किया गया था।
अदा खान बिल्कुल नए अवतार में दिखेंगी। पिछले सीजन में उन्हें महिषमाती ने पकड़ लिया था, इस सीजन में वह रुचिका बनेंगी, जो रहेजा के परिवार में रहती है।


Click it and Unblock the Notifications

















