Mouni Roy Wedding फोटो: सूरज नांबियार की पत्नी बनीं मौनी रॅाय, रेड बॉर्डर साड़ी में बेहद खूबसूरत

नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से 27 जनवरी यानी की आज गोवा में शादी कर ली। मौनी रॅाय की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आयी हैं। जहां वह सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत दुल्हन दिख रही हैं। मौनी रॅाय की इस शादी में कोरोना को ध्यान में रखते हुए केवल दोनों परिवार के करीबी लोग और दोस्त पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी की है। इन तस्वीरों में आप देखेंगे कि सफेद और लाल साड़ी के साथ मौनी रॅाय ने हैवी गहने पहने हुए हैं। साथ ही सूरज नांबियार के साथ वह मंडप में बैठी हुईं नजर आ रही हैं।

mouni roy,

गोल्ड ज्वेलरी और रेड बॉर्डर वाली साड़ी के साथ मौनी रॅाय सबसे अलग दुल्हन के गेटअप में सामने आयी हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार सूरज नांबियार साउथ इंडियन हैं तो इसी अनुसार लड़के के रीति के आधार पर शादी की रस्म पूरी की गई हैं। सूरज नांबियार ने गोल्डन रंग का कुर्ता और सफेद रंग की धोती पहनी हुई है। मौनी रॅाय ने भी अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और लिखा है कि हमारी शादी हो गई। आपके प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है।

मौनी रॅाय की साउथ वेडिंग

मौनी रॅाय की साउथ वेडिंग

बताया जा रहा है कि मौरी और सूरज की शादी मलयालम और बंगाली रस्मों के साथ हुई है। फिलहाल जो तस्वीर सामने आयी हैं वह साउथ वेडिंग की है। मौनी रॉय के इस लुक को देख फैंस का कहना है कि मौनी रॅाय इस सिंपल लुक के साथ दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

दुल्हन मौनी रॅाय का खूबसूरत लुक

दुल्हन मौनी रॅाय का खूबसूरत लुक

आपको बता दें कि मौनी रॅाय और सूरज का परिवार बीते तीन दिन से अधिक गोवा में हैं। मिली जानकारी के अनुसार 100 लोग बतौर मेहमान इस शादी का हिस्सा बने हैं। शादी से पहले मौनी रॅाय की हल्दी और मेहंदी की फोटो सामने आयी थीं।

मंदिरा बेदी ने शेयर की मौनी और सूरज की शादी की यह फोटो

मंदिरा बेदी ने शेयर की मौनी और सूरज की शादी की यह फोटो

जहां पर सूरज नांबियार और अपने दोस्तों के साथ मौनी रॅाय ने जमकर डांस किया। आपको बता दें कि मौनी रॅाय और सूरज लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मौनी रॉय ने अपने रिश्ते को मीडिया से दूर रखा। सूरज नांबियार दुबई में बिजनेसमैन हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

मौनी रॅाय और सूरज नांबियार शादी फोटो

मौनी रॅाय और सूरज नांबियार शादी फोटो

दोस्तों के साथ शादी के बाद बतौर पति-पत्नी एक साथ तस्वीर के लिए पोज देते हुए मौनी और सूरज नांबियार।

फैंस ने भी शादी की तस्वीरें और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X