Mouni Roy Photos: वेकेशन पर पति सूरज के साथ वन पीस में कोजी हो गईं मौनी रॉय, Kiss करते ऐसी तस्वीरें वायरल

Mouni Roy Cozy Photos: टेलीविजन एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों पति सूरज नांबियार के साथ वेकेशन मना रही हैं। ऐसे में मौनी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर कर वेकेशन के अपडेट दिए हैं। मौनी रॉय की वेकेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को मौनी की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और वो उनकी इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

रोमांटिक वेकेशन इंजॉय कर रहा है कपल
मौनी रॉय पति के साथ इस वेकेशन को जमकर इंजॉय कर रही हैं जैसा की उनकी इस तस्वीरों को देखने के बाद साफ जाहिर हो रहा है। इन तस्वीरों में मौनी रॉय पति के साथ खूबसूरत अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही कुछ तस्वीरों में ये कपल पूरी तरह से दूसरे में खोया रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं मौनी रॉय
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय आज इंडस्ट्री में एक पॉपुलर नाम है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह दोहा में वेकेशन मना रही हैं और यहां से तस्वीरें शेयर कर रही हैं। मौनी रॉय ने अपने दोहा वेकेशन से इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति सूरज नांबियार के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

पति की बाहों में खोईं मौनी
फोटोज में मौनी रॉय को अपने पति सूरज नांबियार की बाहों में खोते हुए देखा जा सकता है। दोनों कैमरे के लिए पोज देते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं। कुछ तस्वीरों में मौनी रॉय अपने पति के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। वहीं, सूरज को भी मौनी को किस करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों के साथ मौनी ने कैप्शन में लिखा, "मेरी दुनिया।"

सूरज मौनी की शादी
मौनी रॉय लेवेंडर कलर की मिडी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने कम मेकअप और खुले बालों से खुद एलिगेंट लुक दिया। वहीं, व्हाइट शर्ट और ब्लैक शॉर्ट में सूरज भी हैंडसम लग रहे हैं। बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक हैं। सूरज दुबई बेस्ड बैंकर हैं। 3 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को साउथ और बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications