मौनी रॉय ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, सूरज नांबियार से तलाक की खबरों के बीच मीडिया हाउसेस पर भड़कीं!
Mouni Roy Breaks Silence on Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की खबरों के बाद फैंस हैरान रह गए थे। बीते दिन से लगातार कई तरह की अपडेट्स इस तलाक को लेकर सामने आ रही हैं।

अब फाइनली मौनी रॉय ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और इसपर रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया पर एक स्टोरी साझा करते हुए उन्होंने सीधे तौर पर मीडिया हाउसेस को निशाने पर लिया है।
उनका कहना है कि हमें कुछ स्पेश दो और फर्जी नरेटिव सेट मत करो। इसके बाद से उनकी स्टोरी आग की तरह वायरल हो रही है और लोगों का कहना है कि मौनी रॉय और सूरज का रिश्ता क्यों खत्म हुए इसको लेकर सही जानकारी आनी फिलहाल बाकी है।
मौनी रॉय ने लिखी ये बात
मौनी रॉय तलाक के बाद से काफी ज्यादा परेशान हैं और सोशल मीडिया पर खबरें और अपडेट्स देखकर वो अपने आपको स्टोरी लगाने से नहीं रोक पाईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ''मीडिया हाउसेस से हमारी गुजारिश है कि कृपया फर्जी बातें ना फैलाएं। हमें स्पेश दें और प्राइवेसी दें। प्लीज।'' मौनी रॉय ने चुप्पी तोड़ी है और ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी कर सूरज नांबियार की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि आधिकारिक तौर पर दोनों कब इसको लेकर ऐलान करते हैं।
2022 में हुई थी शादी
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के तलाक की अलग अलग वजहें बताई जा रही हैं। हालांकि अभी तक किसी भी खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। दोनों साल 2018 में मिले थे और 2022 में शादी कर ली थी। किसी ने सोचा नहीं होगा कि महज 4 साल के अंदर ही ये शादी खत्म हो जाएगी। मौनी रॉय लगातार काम कर रही हैं और कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications