नशे में धुत होकर फर्स पर गिरीं Mouni Roy? लोगों की मदद से कार तक पहुंची टीवी की नागिन!

Mouni Roy Drunk Video- मौनी रॉय भले ही किसी फिल्म या सीरियल का हिस्सा नहीं बन रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनको लेकर कई तरह की बातें होती रहती हैं।
इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो नशे में धुत बताई जा रही हैं। वो अकेले नहीं हैं उनके साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। ये वीडियो काफी पुराना हैं और दोनों पार्टी करके निकल रही हैं।
धड़ाम से गिरीं मौनी रॉय
वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपको शॉक लगने वाला है क्योंकि इस वीडियो में मौनी रॉय अपनी कार की तरफ बढ़ रही हैं। इस दौरान सीढ़ियों से वो फिसलकर नीचे गिर जाती हैं। वहां मौजूद लोग उनके पास आते हैं और उनको उठाने लगते हैं।
मौनी रॉय के इस वीडियो को देखकर लोगों का मानना है कि वो पार्टी करके निकलीं थीं और नशे में इस कदर धुत थीं कि उनका बैलेंस बिगड़ गया। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
दिशा पाटनी और मौनी रॉय को अक्सर एक साथ चिल करते देखा जाता है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मौनी की शादी के बाद भी उनको अक्सर दिशा के साथ स्पॉट किया जाता है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
मौनी रॉय के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर एक शख्स का कहना है, और फिल्मों में सती सावित्री बनती हैं। एक ने लिखा, वह पूरी तरह से नशे में है और खड़ी भी नहीं हो सकती, चलना तो दूर, कितनी बेशर्मी है। एक ने लिखा, नागिन को नाग हो डस लिया। एक ने लिखा, लगता है नशा ज्यादा कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications