..................... Mouni Roy Faced Casting Couch At 21 Says He Suddenly Grabbed My Face - Hindi Filmibeat

'सीन समझाने के बहाने…', 21 साल की इस एक्ट्रेस के साथ हुई ऐसी हरकत, कई दिन तक...

Mouni Roy Casting Couch: मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उन्होंने बॉलीवुड में भी एंट्री मार ली थी। लेकिन इस समय वह अपने पति सूरज नम्बियार के साथ में तलाक की खबरों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। खबरों के अनुसार दोनों चार साल के बाद अब तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों की तरफ से अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।

Mouni Roy

मौनी रॉय संग जब छोटी सी उम्र में हुई थी बदसलूकी

लेकिन आज हम आपको मौनी रॉय की निजी जिंदगी के बारे में नहीं बल्कि आज हम आपको उनके करियर स्ट्रगल के बारे में बताने वाले हैं। अक्सर आपने सुना होगा कि सेलिब्रिटीज को कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ मौनी रॉय को भी झेलना पड़ा था और उन्होंने खुद इसका इंसिडेंट लोगों तक शेयर किया था।

एक बार अपूर्वा मखीजा के साथ बातचीत के दौरान मौनी रॉय ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि जब वह सिर्फ 21 साल की थी तब इंडस्ट्री में उनके साथ में काफी ज्यादा बदतमीजी की गई थी। तब उन्हें मालूम नहीं था कि वह इस चीज से कैसे डील करें।

21 की उम्र में मौनी संग हुआ ये बर्ताव

मौनी रॉय ने खुलासा किया था कि "मेरे साथ में कास्टिंग काउच तो नहीं हुआ, लेकिन बदतमीजी की गई थी। मैं तब 21 या 22 साल की थी और किसी के ऑफिस में गई थी। सब लोग ऑफिस के अंदर थे, जहां पर नरेशन भी चल रहा था। लेकिन अचानक से वहां पर एक सीन आता है जिसमें लड़की स्विमिंग पूल में गिर जाती है। इसके बाद में हीरो उसे बाहर निकलता है और उसके मुंह से मुंह लगाकर उसकी सांस देता है। तो उसको होश आता है।"

इस हादसे से कांप गई थी एक्ट्रेस

आगे बात करते हुए बताया कि "उस आदमी ने अचानक से मेरा चेहरा पकड़ लिया था। मेरे साथ में माउथ टू माउथ करके दिखाया था। तब एक पल के लिए मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मेरे साथ में यह क्या हुआ है? मैं कांपने लग गई थी और फिर वहां से भाग गई थी। लंबे वक्त तक मैं काफी डरी-सहमी रही थी।"

मौनी रॉय का करियर

अगर हम मौनी रॉय के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि पहले तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई। देवों के देव महादेव सीरियल में माता सती से लेकर नागिन का किरदार निभाकर उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X