मौनी रॉय ने अपने हनीमून पर शाखा पोला के साथ पहनी बिकीनी, माईनस 7 डिग्री तापमान और बर्फ के बीच

अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं और वो इस समय पति सूरज नाम्बियार के साथ कश्मीर में अपना हनीमून इंजॉय कर रही हैं। हनीमून से मौनी अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन उनकी ताज़ा तस्वीर हर किसी को हैरान कर गई। इस तस्वीर में मौनी रॉय एक काले रंग की बिकीनी में हाथ में शाखा पोला पहने नज़र आ रही हैं।

लेकिन यहां हैरानी उनकी बिकीनी या शाखा पोला से नहीं है। मौनी की ये तस्वीर है गुलमर्ग से जहां इस समय माईनस 7 डिग्री तापमान है। मौनी की तस्वीर में भी बाहर खूबसूरत तरीके से बर्फ जमी हुई दिखाई दे रही है।

mouni-roy-dons-a-bikini-with-shakha-pola-at-her-honeymoon-in-minus-7-degree-cold-and-snow

मौनी की इस तस्वीर को उनके दोस्त और फैन्स काफी ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं लोग अभी तक उन्हें शादी की बधाईयां दे रहे हैं। गौरतलब है कि मौनी रॉय ने 27 जनवरी को पहले मलयाली और फिर बंगाली रीति रिवाज़ से सूरज नाम्बियार के साथ सात फेरे लिए हैं। मौनी और सूरज एक दूसरे को कुछ समय से जानते हैं। सूरज पेशे से बिज़नेसमैन हैं।

मौनी रॉय का स्टारडम

मौनी रॉय का स्टारडम

मौनी रॉय वो अभिनेत्री हैं जिनकी फैन फॉलोइंग हर दिन इतनी तेज़ी से बढ़ती है कि अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। जब टीवी पर पहली बार, मौनी रॉय को एकता कपूर ने नागिन के अवतार में पेश किया तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि मौैनी को ये सीरियल ऐसा स्टारडम दिलाएगा कि वो पीछे मुड़कर नहीं देखेंगी।

टीवी से फिल्मों तक

टीवी से फिल्मों तक

मौनी रॉय का करियर शुरू हुआ था टीवी पर एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के साथ। इस सीरियल में मौनी रॉय पुलकित सम्राट के अपोज़िट दिखाई दी थीं और कृष्णा तुलसी के अवतार में थीं। हालांकि उस वक्त की मौनी को इस वक्त की मौनी से पहचान पाना नामुमकिन है।

नागिन से मिला स्टारडम

नागिन से मिला स्टारडम

मौनी रॉय को स्टारडम मिला कलर्स टीवी के शो नागिन के साथ। इस शो ने मौनी रॉय को रातों रात टीवी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी स्टार बना दिया। मौनी रॉय, इस सीरियल में एक इच्छाधारी नागिन के किरदार में दिखाई दी थीं। भले ही शो की काफी आलोचना हुई थी लेकिन मौनी को फिर भी अपने इस अवतार के लिए लगातार तारीफें मिलीं।

सलमान खान का मिला साथ

सलमान खान का मिला साथ

नागिन के दौरान मौनी रॉय कई बार सलमान खान के शो बिग बॉस के घर में मेहमान के तौर पर नज़र आईं और उन्हें सलमान खान का साथ मिल गया। इसके बाद मौनी, सलमान के साथ बिग बॉस के मंच पर कई बार नज़र आईं। यहां तक कि सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के प्रमोशन के लिए एक खास प्रोग्राम में मौनी परफॉर्म करती हुई नज़र आईं।

अक्षय कुमार के साथ डेब्यू

अक्षय कुमार के साथ डेब्यू

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के साथ मौनी रॉय ने अपना फिल्म डेब्यू किया। फिल्म में मौनी रॉय एक बंगाली महिला की ही भूमिका में दिखाई दीं। इसके बाद मौनी मेड इन चाईना में राजकुमार राव और RAW में जॉन अब्राहम के साथ भी दिखाई दीं।

फैन्स दे रहे ढेर सारा प्यार

फैन्स दे रहे ढेर सारा प्यार

मौनी रॉय की ताज़ा तस्वीरों पर फैन्स ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय के 21.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। टीवी से लेकर फिल्मों तक फैन्स उन्हें हमेशा पसंद करते हैं। यही कारण है कि उनकी हर तस्वीर फटाफट वायरल हो जाती है।

ब्रह्मास्त्र का इंतज़ार

ब्रह्मास्त्र का इंतज़ार

मौनी रॉय का अगला प्रोजेक्ट है अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र। धर्मा प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में मौनी रॉय निगेटिव भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म का इंतज़ार काफी समय से हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X