टीवी क्वीन्स का ये चैलेंज..ज़रा सोच-समझकर करें एक्सेप्ट!
टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिस की आने वाली फिल्म 'फ्लाइंग जट्ट' के लिए फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी हुई है। टीम का हर कोई सदस्य इन दिनों अपने-अपने अंदाज़ में फिल्म को प्रमोट कर रहा है। ऐसे ही फिल्म की प्रॉड्यूसर एकता कपूर भी इसे प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं।

इस फिल्म के गाने 'बीट पे बूटी' ने वैसे ही लोगों के बीच अपनी अच्छी खासी जगह बना ली है। फिल्म के इस गाने पर थिरकते हुए एकता कपूर ने फिल्म के प्रमोशन के लिए ये नया तरीका चुना है। एकता के साथ दिव्यांका त्रिपाठी, मौनी रॉय भी इस गाने पर डांस कर रही हैं।
मंगेतर के साथ इस एक्ट्रेस का हॉट अंदाज़..कभी देखा नहीं होगा!
इस डांस के दौरान इन तीनों ने चैलेंज भी किया है। इस डांस की वीडियो देखकर आप भी इन तीनों की तारीफ करते नहीं थकेंगे। हालांकि मौनी रॉय को आपने कई गानों पर डांस करते देखा होगा। लेकिन इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी का ये लुक और ऐसा डांस काफी सरप्राइज़िंग है।
नागिन फैन्स के लिए गुड न्यूज़..मौनी और अदा के साथ ये एक्ट्रेस भी दिखेंगी सीज़न 2 में!
दिव्यांका के 10 साल के करियर में हमने उन्हें इस तरह के गाने पर डांस करते हुए नहीं देखा होगा। बता दें कि 'बालाजी मोशन पिक्चर्स' के बैनर तले बनी इस फिल्म में मशहूर रेसलर नाथन जोन्स ने विलेन का रोल किया है। इस फिल्म का गाना 'बीट पे बूटी' काफी पसंद किया जा रहा है, जाहिर है एक वजह टाइगर का शानदार डांस भी है। यह 25 अगस्त को रिलीज हो रही है।
Here it is the #beatpebooty challenge!!!!wid my hotties @divyankatripathidahiya @imouniroy
A video posted by Ekta Kapoor (@ekmainaurektu7) on


Click it and Unblock the Notifications