मौनी रॉय- सूरज नांबियार के तलाक की असली वजह आई सामने? एक्ट्रेस के साथ हुआ बुरा धोखा, शादी के नाम पर पति ने...
Mouni Roy Divorce Reason: मौनी रॉय और सूरज नांबियार की तलाक की खबरों पढ़कर उनके उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। महज 4 साल पहले शादी के बंधन में बंधे इस रिश्ते का अंत इतनी जल्दी होगा ये तो किसी ने नहीं सोचा होगा।

जब इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो किया तो चर्चा होने लगी की वो अब साथ नहीं है। इसके साथ साथ एक सवाल भी खड़ा हो रहा था कि आखिर वो क्या कारण है जिसके बाद मौनी रॉय और सूरज ने एक दूसरे को तलाक देने का फैसला किया।
अब कुछ रिपोर्ट्स सामने आईं हैं जिनमें तलाक के कारणों के लेकर दावा किया जा रहा है। एबीपी न्यूज ने 'सास बहू और साजिश' में बताया कि सूरज नांबियार ने मौनी रॉय को धोखा दिया था। इसके अलावा उनके पैसों का भी इस्तेमाल किया। यही कुछ कारण हैं जिनके सामने आने के बाद ये रिश्ता खत्म हुआ है।
नेम फेम के लिए मौनी रॉय को दिया धोखा
एबीपी न्यूज ने 'सास बहू और साजिश' में जिस धोखे का जिक्र किया गया है वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से संबंधित नहीं है। दरअसल सूरज नांबियार ने अपने फेम के लिए मौनी रॉय से रिश्ता बनाया और शादी की। इस दौरान सूरज ने मौनी रॉय के पैसों को भी खूब उड़ाया। रिपोर्ट्स की मानें तो वो अभिनेत्री के ही पैसे खर्च करते थे और इस रिश्ते के दौरान ये लगातार हो रहा था। कहा जा रहा है कि इन्ही चीजों से तंग आकर मौनी रॉय ने सूरज को तलाक देने का फैसला किया। हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं सामने आ पाई है। फिलहाल मौनी रॉय अकेली हैं और देखने वाली बात होगी कि दोनों एक दूसरे को लेकर कब सामने आते हैं।
कब हुई थी पहली मुलाकात?
सूरज- मौनी की पहली मुलाकात साल 2018 में दुबई में हुई थी। सूरज ने बताया कि मैं अपना ड्रिंक लेने बाहर गया था और उस वक्त में लड़कियों का एक ग्रुप देखा था जहां हमारी नजरें पहली बार मिलीं थीं। इसके बाद दोनों में पहचान हुई है और रिलेशनशिप में आ गए। साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications
