गम में डूबे अर्जुन बिजलानी, ससुर की प्रार्थना सभा में पहुंचे टीवी के नामी सितारे, बांटा नेहा का दर्द...
Arjun bijlani Father In Law Prayer Meet: टीवी के जाने माने एक्टर अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन 1 जनवरी को हो गया था। बता दें कि कपल अर्जुन और नेहा क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए दुबई गए थे, लेकिन जैसे ही दोनों के यह दुखद समाचार मिला दोनों तुरंत ही फ्लाइट के टिकट बुक कर मुंबई के लिए रवाना हुए। बता दें कि अर्जुन बिजलानी के पिता सालों पहले ही गुजर चुके थे। जिस वजह से अर्जुन अपने ससुर को ही अपना पिता मानते थे। वहीं अब उनके गुजर जाने से अर्जुन बिजलानी पूरी तरह टूट गए हैं।

अर्जुन के ससुर की प्रेयर मीट में शामिल हुए नामी सितारे
बता दें कि आज 5 जनवरी को नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्र स्वामी की आत्मा की शांति के लिए प्रेयर मीट रखी गई थी। अर्जुन बिजलानी के ससुर की प्रार्थना सभा में पूरा टीवी जगत शामिल हुआ। टीवी के कई नामी हस्ती अर्जुन और नेहा का दुख में शामिल हुए और दिवंगत आत्म को श्रद्धांजलि दी।
ससुर के जाने से टूट गए अर्जुन बिजलानी
कुछ वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि अर्जुन बिजलानी पूरी तरह टूटे नजर आ रहे हैं। अर्जुन के चेहरे से साफ झलक रहा है कि ससुर के जाने से उन्हें कितना बड़ा धक्का लगा है। इस मुश्किल समय में अर्जुन अपनी पत्नी के साथ खड़े रहे।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई सितारे
आपको बता दें कि श्रद्धांजलि देने के लिए टीवी के नामी सितारे एकजुट हुए। एक्ट्रेस मौनी रॉय, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, सना मकबूल, ईशा मलवीय, आमिर अली समेत तमाम सितारे एक छत के नीचे जमा हुए।


Click it and Unblock the Notifications











