'हम अलग हो रहे हैं..' मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जारी किया आधिकारिक नोट, तलाक की खबर पर लग पक्की मुहर
Mouni Roy Suraj Nambir Divorce Official Statement: मौनी रॉय और सूरज नांबियार को लेकर तलाक की खबरें सामने आ रहीं थीं उसपर अब मुहर लग गई है। जी हां, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने मिलकर एक नोट सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें जिसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि दोनों तलाक ले रहे हैं।

इसके अलावा वो मीडिया के कुछ वर्गों पर नाराज हैं और गुजारिश कर रहे हैं चीजों तो तोड़ मरोड़कर पेश ना करें। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने खुलकर इस नोट में लिखा है कि, दोनों आपसी समझौते से अलग हो रहे हैं और इस बीच कोई उनको लेकर मनगढंत कहानियां ना पेश करे।
मौनी- सूरज ने किया तलाक का आधिकारिक ऐलान
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इस नोट में लिखा है, ''मीडिया के कुछ लोग हमारे निजी जीवन में बेवजह दखलंदाजी से किए जा रहे। इससे हम बेहद आहत हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला किया है और हम निजी तौर पर सही तरह से मामलों को सुलझाने के लिए जरूर वक्त ले रहे हैं।''
मनगढ़ंत कहानियां फैलाने के लिए किया मना
इसके अलावा इस नोट में लिखा है, ''मनगढ़ंत कहानियों और सरासर झूठ को फैलाकर हमारे पर्सनल लाइफ को सनसनीखेज बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसका हमारे रीयल जीवन से कोई लेना देना नहीं है। व्यक्तिगत प्राथमिकताओं में आए बदलावों पर गहन विचार-विमर्श के बाद, हमने आपसी सहमति से सम्मान और समझ के साथ अलग-अलग रास्ते अपनाने का निर्णय लिया है।
इस समय, हम इस चरण को सावधानीपूर्वक और निजी रूप से संभालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम आने वाले समय में अपनी मित्रता को संजोकर रखने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आपकी समझ, हमारी निजता का सम्मान करने और हमें दिए गए निरंतर समर्थन के लिए हम आपके हार्दिक आभारी हैं। मौनी और सूरज।''


Click it and Unblock the Notifications
