अजीबोगरीब कपड़े पहनकर Mouni Roy पहुंच गई एयरपोर्ट, लोगों ने पूछा-'हवाई जहाज उड़ाना है क्या'

Mouni Roy airport look

Mouni Roy Airport Look: मौनी रॉय अक्सर अपने लुक की वजह से सु्र्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बवालिया फोटोज शेयर करती हैं तो फैंस का दिल ही धड़क जाता है। एक बार फिर से मौनी रॉय ने फैंस को अपना दीवाना बनाया है लेकिन कुछ लोगों को उनका ये हालिया लुक कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। मौनी हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो उनका लुक देखकर पहले लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि ये मौनी हैं, क्योंकि वो पूरे कपड़ों में नजर आ रही थीं, जबकि वो हर बार कुछ अलग और रिवीलिंग कपड़ों में नजर आती थीं।

मौनी रॉय का एयरपोर्ट लुक
मौनी रॉय का जो वीडियो अभी सामने आया है, उसमें वो ब्लैक कलर की ढीली-ढाली पैंट और सफेद रंग की शर्ट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इस लुक के साथ टाई भी लगा रखी है। यूं तो मौनी का ये लुक काफी स्लीक लग रहा है और कुछ लोग मौनी को उनके इस अंदाज के लिए वाहवाही भी दे रहे हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उन्हें ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने लिखा कि लगता है कि मौनी पायलट बनना चाहती हैं। एक और यूजर ने तो यह भी लिख दिया की काम ना मिलने पर मौनी रॉय बनी एयर होस्टेस। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या ये एयर होस्टेस बनना चाहती है। कुछ लोगों ने मौनी रॉय की प्लास्टिक सर्जरी पर भी सवाल उठाए हैं।

मौनी रॉय का हॉट लुक
मौनी रॉय आए दिन अपनी कातिलाना फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ब्राउन कलर की स्किन टाइट ड्रेस में अपना लुक शेयर किया था, जिसे देखकर लोग आंहें भरने लग जाते हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद आपका हाल बेहाल होने वाला है। मौनी ने कॉफी कलर की सिजलिंग बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है, जिसमें वे बिजली गिरा रही है। ग्लोइंग मेकअक के साथ एक्ट्रेस ने हेयर ओपन रखे हैं और एक से बढ़कर एक सेक्सी पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की हॉटनेस देख यूजर्स का दिल जोर जोर से धड़कने लगा है. फैंस कमेंट बॉक्स पर फायर इमोजी और रेड हार्ट की बरसात कर रहे हैं.

Read more about: mouni roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X