मां के लिए कुछ खास करेंगे टेलीविजन के स्टार्स

कई स्टार्स से बातचीत करने पर यही बात निकल कर सामने आयी कि वह अपनी मां के लिए खरीदारी कर रहे हैं या कर रही हैं। मुंबई के इंफिनिटी व इनऑरबिट मॉल में खासतौर से स्टार्स की भीड़ है जिसमें रागिनी खन्ना ने बताया कि वह अपनी मम्मी के लिए इयररिंग्स ले रही हैं। मृणाल जैन ने बताया है कि वह मां के लिए साड़ी खरीद रहे हैं।
बालिका वधू की बालिका प्रत्युषा ने भी मां को साड़ी गिफ्ट की है। कृतिका कामरा ने गोल्ड इयररिंग्स खरीदी है। वही चंद्रगुप्त मौर्य के ऋषिराज ने कहा है कि वह सारा दिन मां के साथ रहेंगे। बालिका वधू के जगिया शंशाक मां को हैप्पी मदर्स डे केक देनेवाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











