'तेरी मेरी डोरियां' में दिखाई देगी दीपिका-रणवीर की सुपरहिट जोड़ी, फैंस के लिए बड़ी खबर!

नए साल के साथ टीवी पर नए शो का आगाज भी होने जा रहा है। इस बार फैंस को दीपिका-रणवीर की जोड़ी टीवी पर दिखाई देगी। तेरी मेरी डोरियां शो को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही है। अब इस कहानी और शो से जुड़ गया है बॅालीवुड के सबसे सुपरहिट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम। ऐसे में आपको एक यूनिक लव स्टोरी के साथ फ्रेश कहानी देखने को मिलने वाली है।
स्टारप्लस का 'तेरी मेरी डोरियां' अपने बिग टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है और दर्शक मोंगा सिस्टर्स और बराड़ ब्रदर्स के बीच की अपोजिट लेकिन एक्साइटिंग केमिस्ट्री देखने के लिए अपना उत्साह नहीं रोक पा रहे हैं। जितना फिल्मी यह शो अपने ग्रैंड विजुअल्स और शानदार सेटअप की वजह से लग रहा है, वहीं शो को बॉलीवुड फील भी दिया गया है जो कि शो की जोड़िया के बीच दिखाई गई केमिस्ट्री में नजर आएंगा और शो की शोभा बढ़ाता दिखेगा।
मोंगा सिस्टर्स-बराड़ ब्रदर्स की जोड़ी हमें बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी दीपिका-रणवीर की याद दिलाती हैं। जैसा कि हम देखते हैं कि दीपिका पादुकोण बेहद शांत और शालीन हैं, वहीं रणवीर सिंह एनर्जी से भरपूर, उत्साही और क्रेजी हैं। ऐसे में जहां यह जोड़ी मेड इन हेवन है, वहीं स्टारप्लस ने हमें विश्वास दिलाया है कि 'तेरी मेरी डोरियां' की जोड़ियां भी कम नहीं हैं। अब तक, दर्शकों ने कई प्रोमो देखे हैं, और साहिबा की शांत आभा और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध पृष्ठभूमि उन्हें दीपिका पादुकोण की याद दिलाती है, जबकि अंगद, जो एक रिच परिवार से हैं, जो रणवीर सिंह की याद दिलाते हैं।
ये सीरीज पंजाब के बहुत ही खूबसूरत लोकेशन पर सेट है, एक ऐसी सेटिंग जो इसके साथ अद्वितीय रोमांस, उत्साह और ऊर्जा लाती है। तो स्टार प्लस पर तेरी मेरी डोरियां देखने के लिए हो जाइए तैयार जो हर दिन शाम 7 बजे टेलीकास्ट होगा।


Click it and Unblock the Notifications