Most Awaited TV shows- सन्नी व हनी पर भारी है युद्ध
टीवी पर आने वाले सीरियल्स की एक उम्र होती है। ये शो सालों साल चलते रहते हैं लेकिन एकवक्त आता है जब इन शो की टीआरपी इतनी कम हो जाती है कि इन्हें बंद ही करना पड़ता है। हालांकि कुछ शो ऐसे हैं जिनपर वक्त का असर बहुत ही कम या ना के बराबर होता है लेकिन अधिकर शो को वक्त मार पड़ती ही है। इस वक्त टीवी पर आने वाले सास बहू, डांस शो और रोमांटिक जोड़ियों से हटकर कुछ नये शो शुरु होने वाले हैं जो कि छोटे परदे के दर्शकों को एक नया ही अनुभव देंगे। पिछले कुछ समय से हमने देखा है कि कई पौराणिक कथाओं पर आधारित शो शुरु हुए हैं जिन्हें लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। इन शो ने लोगों को युगों पहले की बातें बताईं जो कि दर्शकों को बहुत भा रही हैं।
इससे टीवी शो के निर्माताओं को एक सीख मिली है कि टीवी के दर्शक भी एक ही चीज टीवी पर देख देख कर बोर हो चुके हैं। उन्हें भी कुछ नया देखना है। इसी सोच के चलते निर्माताओं ने कुछ नये शो टीवी पर शुरु करने की सोची है। साथ ही कई निर्माताओं ने अपने पुराने शो में कुछ नया तड़का लगाकर पेश करने की सोची है। तो आइये देखते हैं कौन कौन से शो हैं जो कि छोटे परदे के दर्शकों को कुछ नया परोसने आ रहे हैं और जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications