..................... Monika quits Pratigya for Madhur Bhandarkar's film | प्रतिज्ञा की अम्मा छोड़ेंगी 'शो' - Hindi Filmibeat

प्रतिज्ञा की अम्मा छोड़ेंगी 'शो'

By Priya Srivastava

Pratigya Logo
टेलीवुड के बॉलीवुड कनेक्शन के बारे में सभी जानते हैं। यहां हमेशा कोई न कोई बड़े परदे पर अपना भाग्य आजमाना ही चाहता है। यही वजह है कि इन दिनों इस दौड़ में प्रतिज्ञा की अम्माजी स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक मन की आवाज प्रतिज्ञा में प्रतिज्ञा की मां की भूमिका निभा रही मोनिका सिंह अब जल्द ही बड़े परदे पर नजर आयेंगी।

चूंकि उन्होंने अब छोटे परदे को न कह दिया है। और बड़े परदे पर अपना भाग्य आजमाने की तैयारी में जुट गयी हैं। खबर है कि मोनिका ने शो को न इसलिए भी कहा क्योंकि इसी शो में बेटे का किरदार निभा रहे अंकित गेरा के साथ कभी इनके रिश्ते बनने शुरू हुए थे। जो, अब बिगड़ चुका है।

दोनों एक दूसरे के करीब अब नहीं रहना चाहते। ऐसे में जबकि दोनों में ब्रेक अप हो चुका था। तो मोनिका को काम करने में परेशानी हो रही थी। यही वजह है कि अम्माजी यानी मोनिका ने तय किया कि वह शो छोड़ देगी। मोनिका ने बताया कि मेरी जगह पर नयी लड़की आ रही है।

उसकी खोज जारी है। चूंकि मुझे अब नयी उड़ान भरनी है। इसलिए मैंने यह निर्णय लिया है। जहां तक यह बात उड़ रही है कि मधुर भंडारकर मुझे लांच करनेवाले हैं। यह खबर गलत है। मैं आज तक उनसे मिली भी नहीं हूं। अभी मुझे नयी शुरुआत करनी है। अब देखना है कि आगे क्या होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X