..................... Money Can’t Be The Only Reason To Do Something- Sunil Grover - Hindi Filmibeat

सुनील ग्रोवर ने कर दिया FINAL.. कपिल शर्मा के शो में अब नहीं जाएंगे!

सुनील ग्रोवर ने ट्विट किया है कि सिर्फ पैसे के लिए मैं कोई काम नहीं कर सकता हूं, ना ही छोड़ सकता हूं।

By Neeti

आखिरकार सुनील ग्रोवर ने यह साफ कर ही दिया कि वे किसी भी कीमत पर कपिल शर्मा शो में वापस नहीं जाएंगे। जी हां, एक्टर ने बुधवार को ट्विट किया है कि- 'मेरी नीयत सम्‍मान के साथ लोगों का मनोरंजन करना है.. मेरे लिए, पैसा किसी भी काम को करने का या न करने का प्रमुख कारण नहीं हो सकता है..'

इधर कपिल शर्मा.. परेशान परेशान.. उधर सुनील ग्रोवर मजे ले रहे हैं!

दरअसल कपिल से खटपट होने के बाद खबरें थी कि सुनील ने इस शो में वापिस आने के लिए अपनी फीस दोगनी करने की शर्त रख दी है। लिहाजा, यह ट्विट सुनील का उन्हीं लोगों को जवाब है।

Sunil Grover

वहीं, इधर कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस हफ्ते 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी काफी नीचे आ गई थी। जहां पहले यह शो टॉप 3 की रेस में दौड़ती थी.. इस हफ्ते टॉप 10 से भी गायब रही। कहीं ना कहीं सुनील ग्रोवर से हुई लड़ाई का असर ब्राण्ड कपिल पर भी पड़ रहा है।

कपिल कंट्रोवर्सी.. 110 करोड़ के घाटा.. से लेकर टीवी शो बंद होने तक!

कपिल शर्मा अपने शो को वापस ट्रैक पर लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सुनील की जगह भरने के लिए उन्होंने राजू श्रीवास्तव समेत अन्य पुराने कॉमेडियंस को भी शो में ले लिया है। लेकिन क्या कपिल वापस सुपरस्टार कपिल बन पाएंगे.. यह देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X