हैरान कर देगा भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का ये Video, अक्षय कुमार का जबरदस्त चैलेंज

भोजपुरी एक्ट्रेस और टीवी शो नजर में डायन की भूमिका निभा रहीं मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने हॅाट तस्वीरों और वीडियो के कारण वह लगातार खबरों में छाई रहती हैं। कभी डांस तो कभी तस्वीरों के कारण मोनालिसा ने लगातार खुद को अपने फैंस से जोड़ रखा है।

इस बार वह अक्षय कुमार के कारण खबरों का हिस्सा बन गई हैं। मोनालिसा ने अक्षय कुमार का बॅाटल कैप चैलेंज पूरा करके दिखाया है। वो भी एक अनोखे अंदाज में। मोनालिसा ने अपने वीडियो के साथ ये लिखा भी है कि इस अंदाज में किसी को भी नहीं देखा होगा। मोनालिसा इस वीडियो में अपने डायन लुक के साथ दिखाई दे रही हैं।

monalisa

जहां पर वह अपनी लंबी चोटी से बॅाटल कैप को उड़ाती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा कैप्शन में लिखती हैं कि #Bottlecapchallenge हम ये शर्त लगाते हैं कि ऐसा बॅाटल कैप चैलेंज आपने नहीं देखा होगा। बता दें कि अक्षय कुमार का ये चैलेंज पिछले काफी दिनों से ट्रेंड कर रहा है।

जहां पर टीवी और बॅालीवुड के कई स्टार्स इस चैलेंज को अपने अंदाज में करते हुए दिखाई दिए हैं। हालांकि मोनालिसा का ये अंदाज सबसे काफी अलग और दिलचस्प है। आप भी देखिए मोनालिसा का ये वीडियो और ऐसी तस्वीरें जो आप देखते रह जायेंगे..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X