एक पतली बाथ टॉवल लपेटे नजर आईं मोनालिसा, तस्वीरें देख फटी रह गईं फैन्स की आंखें

Monalisa Viral Photos: भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचाने वाली हसीना मोनालिसा (Monalisa) अपनी खूबसूरती और अपने टैलेंट की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मोनालिसा आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आए दिनों उनके फोटो और वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। बता दें कि इन दिनों मोनालिसा काम से ब्रेक लेकर पति साथ वेकेशन पर निकली हैं। जी हां, मोनालिसा ने पति के साथ पेरिस गई हैं जहां से वह आए दिनों कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो शेयर कर धूम मचा देती हैं।
मोनालिसा ने बाथरोब में शेयर कीं तस्वीरें
बता दें कि कभी मोनालिसा पति साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करती हैं तो कभी मोनालिसा अपने सुपर बोल्ड लुक को दिखाती नजर आती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख अच्छों अच्छों के होश उड़ गए हैं। जी हां, मोना द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में आप देख पाएंगे कि मोनालिसा एक सिंगल बाथ टॉवल (बाथरोब) में नजर आ रही हैं। बाथरोब लपेटे मोनालिसा आंखों पर सफेद काला चश्मा लगाए स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही हैं।
मोनालिसा की तस्वीर पर लगी लंबी कमेंट्स की लाइन
इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही मोनालिसी लिखती हैं 'आप इसे बाथरोब कहते हैं और मैं इसे रैप ड्रेस'। बता दें कि मोनालिसा की इन तस्वीरों को देख फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा फायर हो आप तो वहीं दूसरे ने कहा आप बहुत ही स्टाइलिश लग रही है। इन कमेंट्स के साथ ही मोनालिसा को ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी। एक ट्रोलर ने मोनालिसा को ट्रोल करते हुए कहा इस तरह की फोटो शेयर करना आपको शोभा नहीं देता। तो वहीं दूसरे ने कहा इस तरह की तस्वीरें शेयर करना ही क्यों है।


Click it and Unblock the Notifications











