43 की उम्र में बच्चे के लिए तरसीं मोनालिसा! रिश्तेदारों के तानों के बीच पति विक्रांत का छलका दर्द
Monalisa Husband Vikrant On Baby Planning: भोजपुरी इंडस्ट्री का मशहूर कपल मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। इतना ही नहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री से निकलकर उन्होंने टीवी इंडस्ट्री पर भी एक खास पहचान बना ली है। अभी के समय में विक्रांत और मोनालिसा के पास घर से लेकर गाड़ी और दौलत सब कुछ है।

बेबी प्लानिंग पर बोले मोनालिसा के पति विक्रांत
लेकिन आपको बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत के पास सब कुछ होते हुए भी जिंदगी कुछ अधूरी सी है। काफी वक्त से यह कपल बेबी प्लानिंग कर रहा है और इसके बावजूद एक्ट्रेस की गोद सूनी है। विक्रांत ने मोनालिसा की प्रेगनेंसी की स्ट्रगल को लेकर बात की है।
टेली चक्कर के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान विक्रांत ने कहा कि "मेरे घर पर मेरी मां और बहन है। पिताजी चल बसे और रिश्तेदार बोलते हैं कि बच्चे क्यों नहीं हो रहे हैं। पहले मैं बोल देता था कि हो जाएगा। लेकिन अब शादी को बहुत वक्त हो गया है। रिश्तेदार भी कहते हैं कि उस समय क्यों नहीं किया पहले करते तो अब तक हो जाता।"
IVF भी ट्राई कर चुके हैं मोनालिसा-विक्रांत
विक्रांत ने आगे बताया कि "हमने आईवीएफ भी करवाया और इसके बावजूद यह सक्सेसफुल नहीं हुआ। मुझे ऐसा लगता है कि हर एक चीज का वक्त होता है। मैं कभी-कभी मोनालिसा को कहता हूं कि चावल थोड़े ही बनाया करो जो कुकर में सीटी लगाई है और पक गया है। उन्हें लग सकता है कि मैं उनको सुना रहा हूं। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि बच्चा समय से कर लेना ही सही होता है।"
एक्टर को रिश्तेदार मारते हैं ताने
अभिनेता ने आगे बताया कि "आप सब की जुबान को बंद नहीं कर सकते हो। अगर घर के लोग दुखी है तो उनका इरादा गलत नहीं था। शायद वह लोग भी अपनी जगह सही है। हमें कुछ चीजों को समय रहते ही कर लेना चाहिए। अभी भी हम कोशिश कर रहे हैं। अब रिश्तेदार भी उस वाइब के साथ में नहीं मिलते हैं जैसे पहले मिला करते थे।"
मोनालिसा के पति विक्रांत ने आगे यह भी कहा कि "इस चीज में मेरी और आपकी ही गलती है। हमारे यहां पर होता है कि खानदान को आगे बढ़ना चाहिए। तो चीजों पर ध्यान क्यों नहीं दिया।"
क्या विक्रांत और मोनालिसा ने की थी बेबी प्लानिंग?
जब विक्रांत से सवाल किया गया कि आप एक एक्टर है तो क्या आपके बीच में बच्चों को लेकर बात हुई थी। तो उन्होंने कहा कि "इसमें मेरी गलती भी हो सकती है। लेकिन मुझे इस बारे में याद नहीं है कि हमारे बीच कभी बच्चों को लेकर बात हुई थी। क्योंकि जो हमारी फील्ड है उसमें आप कुछ भी तय नहीं कर सकते हैं। कब शादी होगी, कब बच्चा होगा यह सब लोग तय करते हैं।"
मोनालिसा को विक्रांत ने नहीं बोला कुछ गलत
विक्रांत ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं कभी बच्चों के खिलाफ तो बिल्कुल नहीं था। मेरी बहन भी बोलती थी कि बच्चे कर लो। मैं मोनालिसा को गलत नहीं कहूंगा लेकिन हां अगर आप समय पर बच्चे नहीं करते हैं तो लोगों को गलत नहीं कह सकते हैं। फिर आप यह नहीं कह सकते हो कि हे भगवान। हम बच्चे के लिए फिर भी ट्राई करते रहेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications