'तौबा-तौबा' पर मोनालिसा ने किया ऐसा डांस कि लोग बोले- आप रहने दो सबके बस की बात नहीं...

Monalisa dance on vicky kaushal song tauba tauba: भोजपुरी सिनेमा से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आज टीवी इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। अंतरा बिस्वास से नाम बदलकर मोनालिसा रख एक्ट्रेस ने भोजपुरी सिनेमा में सभी को दीवाना बना दिया था, मोनालिसा ने भोजपुरी में एक से एक बड़ी फिल्में की हैं। इसी के साथ ही मोनालिसा कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। मोनालिसा और निरहुआ के गाने सोशल मीडिया पर आज भी काफी पसंद किए जाते हैं, लेकिन जब से मोनालिसा बिग बॉस सीजन 10 का हिस्सा बनी हैं तब से वह हिंदी टीवी सीरियल में नाम कमा रही हैं।
विक्की कौशल के गाने पर डांस करती नजर आईं मोनालिसा
बता दें कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिनों वह कोई ना कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा कर ही देती हैं। कभी वह साड़ी में अपने जलवे बिखेरती नजर आती हैं तो कभी वह पूल किनारे टू पीस ड्रेस पहन तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं हाल ही में मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज के गाने तौबा-तौबा पर डांस करती नजर आ रही है।
यूजर्स ने किए जमकर कमेंट्स
मोनालिसा जैसे ही इस गाने पर डांस करने की कोशिश करती हैं वह इस गाने से सिग्नेचर स्टेप्स नहीं कर पाती हैं। वह बार-बार कोशिश करती हैं, लेकिन फिर भी उनसे नहीं होता है। ऐसे में मोनालिसा का डांस देख यूजर्स ने कमेंट्स की लाइन लगा दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये कैसा डांस हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप रहने दो सबके बस की बात नहीं ये डांस कर पाना तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- हम आपको सिखा देंगे।


Click it and Unblock the Notifications