30 जनवरी से 'क्या हुआ तेरा वादा' में दिखेंगी मोना सिंह
छोटे पर्दे पर 'जस्सी जैसी कोई नहीं' की जस्सी बन अपनी अभिनय पारी की शुरूआत करने वाली छोटे पर्दे की अभिनेत्री मोना सिंह एक बार फिर से इस महीने के अंत में सोनी टेलीविजन पर 'क्या हुआ तेरा वादा' धारावाहिक में दिखाई देने वाली हैं।
जस्सी जैसी में काम करने के बाद मोना रियल्टी शो की प्रतिभागी बनी और उन्होंने उसकी मेजबानी भी की। डांस प्रतियोगिता झलक दिखला जा में मोना विजेता भी रहीं और बाद में उन्होंने इस सीरीज की मेजबानी की। इसके अलावा मोना राजू हिरानी की '3 इडियट' फिल्म में दिखाई दी।
30 जनवरी से शुरू होने वाले धारावाहिक 'क्या हुआ तेरा वादा' प्रतिदिन प्रसारित होगा जिसे एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म ने बनाया है। इस धारावाहिक में मोना ने खुद के नाम से किरदार निभाया है जबकि अभिनेता पवन शंकर, प्रदीप सिंह की भूमिका में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
