KBC के सेट पर अमिताभ बच्चन से मोना सिंह ने कही दिल की बात, बोलीं- मुझे कभी मौका नहीं मिला पर...
कौन बनेगा करोड़पति के हाल ही के एपिसोड में मोना सिंह और वीर दास नजर आए टीम मिलकर अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस एपिसोड में मोना सिंह अपने टीवी करियर और अपनी आने वाली फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात करती नजर आती हैं।

KBC के सेट पर पहुंचीं मोना सिंह
एपिसोड के कई यादगार पलों में मोना सिंह का अपने किरदार के बारे में बात करना खास था। मोना ने बताया कि हैप्पी पटेल उनके स्क्रीन पर दिखने वाले किरदारों में से सबसे अलग है। नए तरह का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें डार्क और अलग तरह का रोल निभाने में कितनी उत्सुकता महसूस हो रही है।
मुझे कभी विलेन बनने का मौका नहीं मिला...
मोना ने कहा, "जिंदगी में कभी विलेन बनने का मौका ही नहीं मिला, ये पहली बार हुआ कि वीर ने मुझे ये मौका दिया और मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझमें क्या देखा, लेकिन 100 टैटू लगाकर मेरा लुक एकदम धमाकेदार है," इसे सुनने के बाद दर्शक उतने ही उत्साहित होते हुए हंसते नजर आए।
इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में रिलीज़ हुए हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस के ट्रेलर ने मस्ती का लेवल और बढ़ा दिया है। अपनी हाई ह्यूमर क्वांटिटी के साथ, ट्रेलर में कई मज़ेदार और अनोखे पल दिखाए गए हैं, इस ट्रेलर को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म एंटरटेनमेंट से भरी होने वाली है। निर्देशक और अभिनेता दोनों के रूप में वीर दास ने एक ताज़गी भरी, मज़ेदार कॉमेडी पेश की है, जो खूब हंसाने वाली है। एनर्जी, चार्म और यूथफुल वाइन से भरपूर यह ट्रेलर फिल्म की रिलीज़ का उत्साह और बढ़ा रहा है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी हैप्पी पटेल का निर्देशन वीर दास ने किया है और यह फिल्म 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications