वाकई में जस्सी जैसी कोई नहीं...
टीवी की दुनिया का बड़ा नाम मोना सिंह के चाहने वाले हजारों की संख्या में हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जैसे ही यह बात सामने आयी कि विवादित एमएमएस में मोना सिंह नहीं बल्कि उनकी कोई हमशक्ल हैं लोगों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि हमारी जस्सी कभी भी कोई गलत काम नहीं कर सकती है क्योंकि जस्सी जैसी कोई नहीं हो सकती है। यह बात वनइंडिया के पाठक रितेश अग्रवाल ने कही।
मालूम हो कि मोना सिंह पिछले दिनों काफी परेशान थी क्योंकि एक अश्लील एमएमएस में उनका नाम आ रहा था। उन्होंने पुलिस की मदद मांगी तब पता चला कि अश्लील एमएमएस में वह नहीं बल्कि कोई उनकी हमशक्ल है। फिलहाल पुलिस इस एमएमएस के जनक को खोजने में लगी हुई है।इन बातों से यह साफ हो गया है कि लोग किसी की कामयाबी से अपने घर की रोटी सेंकने में लग जाते हैं। तभी तो मोना सिंह की लोकप्रियता को भूनाने के लिए कुछ गलत लोंगों ने उनके नाम पर अपना अश्लील एमएमएस बेचने की सोची लेकिन वो लोग यह क्यों भूल जाते हैं कि कानून के हाथ काफी लंबे होते हैं जिनसे बचना काफी मुश्किल होता है। आपको बता दें कि एमएमएस बनाने वाले को आईटी एक्ट 2000 और आईपीसी 1860 के तहत सजा दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
