इंटरनेट पर वायरल हुआ मोना सिंह का MMS!
गुरुवार की शाम मुंबई में अचानक मोना सिंह के एमएमएस की खबर फैल गई। इस खबर के फैलते ही लोग मोना सिंह को इंटरनेट पर सर्च करने लगे। सर्च करने पर एक 29 सेकेंड का वीडियो मिला, जिसमें एक महिला अर्द्ध नग्न अवस्था में एक कमरे से दूसरे कमरे में जाती हुई दिखायी गई। वो लड़की कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा भी रही थी।
वीडियो में जो लड़की है, वो हू-ब-हू मोना सिंह की जैसी है। खास बात यह है कि वीडियो का शीर्षक भी मोना के नाम पर है- मोना सिंह गो न्यूड। ये वीडियो काफी करीब से एक स्मार्टफोन के द्वारा लिया गया है।
इस संबंध में जब मोना सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हां मुझे पता है कि ऐसा कोई वीडियो इंटरनेट पर चल रहा है। मैं आपको बताना चाहूंगी कि वो मैं नहीं बल्कि मेरी कोई हमशक्ल है। मैंने मुंबई पुलिस में वीडियो बनाने व मेरे नाम से इंटरनेट पर डालने वाले के खिलाफ कंप्लेन दर्ज करा दी है। किसी ने मेरी छवि को धूमिल करने के प्रयास किये हैं।" उधर मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले को साइबर क्राइम सेल को सौंप दिया गया है।
मोना इस समय सोनी पर टीवी सीरियल क्या हुआ तेरा वादा में एक एकल मां की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने आमिर खान की फिल्म 3इडियट्स में करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications












