धारावाहिकों में लौटी जस्सी
आज से करीब 6 साल पहले सोनी टीवी का प्रचलित शो.. जस्सी जैसी कोई नहीं... जरूर आपको याद होगा। लीक से हटकर बना यह सीरियल जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था और मोटे चश्मे वाली जस्सी हर किसी के दिल की शहजादी बन गयी थी लेकिन जस्सी का रोल अदा करने वाली अभिनेत्री मोना सिंह इस शो के बाद फिर किसी डेली सोप में दिखायी नहीं पड़ी।
इसके पीछे मोना ने कहा कि वो एक जैसे रोल नहीं करना चाहती थी। हालांकि मोना सिंह कई शो में मेजबानी करती दिखायी पड़ी तो इक्का-दुक्का फिल्मों में भी उन्होंने करेक्टर रोल्स प्ले किये। 2006 में मोना ने डांस रियेलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' जीता।
लेकिन वो ही मोना एक बार फिर से अपने चहेते टीवी के दर्शकों के बीच में आने वाली हैं धारावाहिक 'बस इतनी सी बात' को लेकर जो कि काल्पनिक कथाओं पर आधारित है। शो का प्रसारण सोनी चैनल पर होगा। कार्यक्रम के विषय के बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह 16 जनवरी 2012 तक प्रसारित हो जाएगा। देखते हैं इस बार मोना क्या कमाल दिखाती है?


Click it and Unblock the Notifications












